• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष की बेल खारिज, एक हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई रुकी, वृंदा करात बोलीं- फैसला लागू करवाने आई हूं

April 20, 2022
in Cultural, National, News

नई दिल्ली: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा नेता वृंदा करात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर जहांगीरपुरी में उस जगह पर पहुंचीं जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। उच्चतम न्यायालय ने जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए जहांगीरपुरी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। अधिवक्ता दुष्यंत दवे की दलील को मानते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए। माकपा नेता और मामले में याचिकाकर्ता वृंदा कारत ने मौके पर पहुंचकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 10.45 बजे ही यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश पारित कर दिया था। मैं यहां आदेश लागू करवाने के लिए आई हूं। ध्यान रहे कि जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई रुक गई है।

वृंदा कारत ने जहांगीरपुरी में तैनात पुलिस के आला अधिकारी से बात की। उन्होंने बातचीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने आदेश के मुताबिक बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी। करात ने कहा कि मैं सिर्फ एक बात को लेकर यहां आई हूं कि जो तोड़-फोड़ हो रही थी, वह मेरी समझ में गैर-कानूनी, संविधान विरोधी थी। हमारे वरिष्ठ वकीलों ने आज सुप्रीम कोर्ट में दलील दी। सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया, लेकिन मुझे पता चला कि आदेश के बावजूद तोड़-फोड़ चल रही थी। इसलिए मैं यहां आई। उन्होंने कहा कि मेरी जिम्मेदारी है कि अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने को कहूं। हमारे यहां स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपक पाठक से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब यहां बुलडोजर नहीं चलेगा।

Previous Post

भीमनगरी हादसे में घायलों से मिलने आगरा आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Next Post

पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

Related Posts

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

Next Post
पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोई सुनवाई नहीं होने पर महिला ने एसडीएम ऑफिस में आत्मदाह का किया प्रयास

कोई सुनवाई नहीं होने पर महिला ने एसडीएम ऑफिस में आत्मदाह का किया प्रयास

September 27, 2024
दरोगा और सिपाही के साथ की दारूबाज ने मारपीट

दरोगा और सिपाही के साथ की दारूबाज ने मारपीट

April 29, 2022
न्यू आगरा क्षेत्र में छात्र को अर्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटा

न्यू आगरा क्षेत्र में छात्र को अर्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटा

June 20, 2023
विधि छात्रों को समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करने को प्रेरित किया

विधि छात्रों को समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करने को प्रेरित किया

June 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.