• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
साउथ अफ्रीका से खेलेगी यंग टीम इंडिया:टी-20 सीरीज में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी; राहुल कप्तान

साउथ अफ्रीका से खेलेगी यंग टीम इंडिया:टी-20 सीरीज में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी; राहुल कप्तान

May 22, 2022
in National, News, Sports

मुंबई। साउथ अफ्रीका की मेजबानी और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। आईपीएल में अपनी स्पीड से सबको प्रभावित करने वाले उमरान मलिक और अर्शदीप को इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया गया है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या टीम में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।
दिनेश कार्तिक ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 27 फरवरी 2019 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस सीजन 14 मैचों में इस खिलाड़ी ने 57.40 की औसत और 191.33 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। यंग टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। दोनों टीमें पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सिलेक्टर्स ने आईपीएल स्टार्स को मौका दिया है।
टी-20 टीम के अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड सीरीज के दौरान कोरोना के चलते टाले गए एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का ऐलान भी किया है। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। इस टेस्ट के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल हैं। इन्हें टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पुजारा अभी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं। टीम इंडिया आखिरी टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेली थी और इस सीरीज में पुजारा को जगह नहीं मिल पाई थी।
इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Previous Post

केंद्रीय संस्कृति मंत्री बोले- कुतुब मीनार के निकट खुदाई पर कोई फैसला नहीं लिया

Next Post

पत्रकार अजय शर्मा को किया याद

Related Posts

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

Next Post
पत्रकार अजय शर्मा को किया याद

पत्रकार अजय शर्मा को किया याद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

38 दिन लगे पुलिस को एटीएम उखाड़कर ले जाने वालों तक पहुंचने में

February 14, 2024
नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

February 21, 2022
सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

सोमवार को शिव मंदिरों में रहेगी भारी भीड़, रविवार शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

August 14, 2026
आवास एवं विकास परिषद ने रिद्धि-सिध्दि बिल्डवेल के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

आवास एवं विकास परिषद ने रिद्धि-सिध्दि बिल्डवेल के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

August 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.