• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केंद्रीय संस्कृति मंत्री बोले- कुतुब मीनार के निकट खुदाई पर कोई फैसला नहीं लिया

केंद्रीय संस्कृति मंत्री बोले- कुतुब मीनार के निकट खुदाई पर कोई फैसला नहीं लिया

May 22, 2022
in Cultural, National, News, Politics

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि अभी कुतुब मीनार के आसपास खुदाई का कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से कुतुब मीनार परिसर में कोई भी खुदाई नहीं की जाएगी। अभी तक इस बारे में हमने कोई भी फैसला नहीं लिया है।

इससे पहले खबर आई थी कि कुतुब मीनार के पास स्थित मस्जिद से 15 मीटर की दूरी पर खुदाई की जा सकती है। इसको लेकर मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को इसके लिए हाईलेवल मीटिंग भी की है। कुतुब मीनार में 1991 में अंतिम बार खुदाई का काम हुआ था। दिल्ली के साकेत कोर्ट में 17 मई को कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टल गई थी। इस याचिका पर 24 मई को सुनवाई होनी है। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने 2022 में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि कुतुब मीनार स्थित कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद को हिन्दू और जैन धर्म के 27 मंदिर को तोड़कर बनाया गया है। ऐसे में वहां फिर से मूर्तियां स्थापित की जाएं और पूजा करने की इजाजत दी जाए।
एएसआई के पूर्व रीजनल डायरेक्टर धर्मवीर शर्मा ने दावा किया है कि कुतुब मीनार को कुतब-उद-दीन ऐबक ने नहीं बनवाया था। उन्होंने इसको लेकर 3 बड़े दावे किए थे।
उन्होंने कहा कि यह कुतुब मीनार नहीं, सन टॉवर है। मेरे पास इस संबंध में बहुत सारे सबूत हैं। शर्मा ने एएसआई की तरफ से कई बार कुतुब मीनार का सर्वेक्षण किया है। उन्होंने कहा कि कुतुब मीनार के टॉवर में 25 इंच का टिल्ट (झुकाव) है, क्योंकि यहां से सूर्य का अध्ययन किया जाता था। इसीलिए 21 जून को सूर्य आकाश में जगह बदल रहा था तब भी कुतुब मीनार की उस जगह पर आधे घंटे तक छाया नहीं पड़ी। यह विज्ञान है और एक पुरातात्विक साक्ष्य भी। शर्मा ने बताया कि लोग दावा करते हैं कि कुतुब मीनार एक स्वतंत्र इमारत है और इसका संबंध करीब की मस्जिद से नहीं है। दरअसल, इसके दरवाजे नॉर्थ फेसिंग हैं, ताकि इससे रात में ध्रुव तारा देखा जा सके।

Previous Post

इमरान ने फिर भारत को सराहा, कहा- रूस से तेल खरीद लोगों को राहत दी, यूएस के सामने नहीं झुके

Next Post

साउथ अफ्रीका से खेलेगी यंग टीम इंडिया:टी-20 सीरीज में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी; राहुल कप्तान

Related Posts

तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

August 17, 2026

आगरा। सावन के तीसरे सोमवार को आगरा के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कैलाश महादेव मंदिर में...

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

August 16, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक को एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। ...

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

August 16, 2026

आगरा। क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।  क्षत्रिय सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष...

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में लहराया तिरंगा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में लहराया तिरंगा

August 15, 2026

आगरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को ताजमहल में तिरंगा लहराया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को...

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

August 15, 2026

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ताजनगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। शहर के सरकारी...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

Next Post
साउथ अफ्रीका से खेलेगी यंग टीम इंडिया:टी-20 सीरीज में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी; राहुल कप्तान

साउथ अफ्रीका से खेलेगी यंग टीम इंडिया:टी-20 सीरीज में स्पीड स्टार उमरान को मौका, हार्दिक-कार्तिक की वापसी; राहुल कप्तान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वारंटी की जगह दूसरे को उठा लिया, 20 हजार लेकर छोड़ा, दरोगा निलंबित

वारंटी की जगह दूसरे को उठा लिया, 20 हजार लेकर छोड़ा, दरोगा निलंबित

January 13, 2023
नकल में पकड़े गए शिक्षक को किया निलंबित

नकल में पकड़े गए शिक्षक को किया निलंबित

April 9, 2022
एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

June 19, 2024
सनकी ने युवती को घर से खींचकर कलाई काटकर खून से भरी मांग, वीडियो वायरल

सनकी ने युवती को घर से खींचकर कलाई काटकर खून से भरी मांग, वीडियो वायरल

October 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत
  • एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा
  • क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.