• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टोक्यो में भारतीय  वैक्सीन की तारीफ; अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान बोले- इसने कोरोना से लड़ने में मदद की

टोक्यो में भारतीय वैक्सीन की तारीफ; अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान बोले- इसने कोरोना से लड़ने में मदद की

May 24, 2022
in National, News, World

टोक्यो। जापान में क्वाड समिट में अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के दौरान भारत के काम और वैक्सीन को सराहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर पीएम मोदी के काम की तारीफ की। बाइडेन ने महामारी से निपटने में चीन और भारत की तुलना करते हुए चीन को फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी के बावजूद भारत ने कोरोना पर लोकतांत्रिक तरीके से काबू पाया है।
जापानी पीएम किशिदा ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव के तहत भारत में बनी वैक्सीन को हाल ही में थाईलैंड और कंबोडिया भेजा गया। वहीं, आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत की वैक्सीन सप्लाई से कई देशों को फायदा हुआ है।
क्वाड समिट में पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड की सफलता के पीछे सभी सहयोगी देशों की निष्ठा है। कोरोना के समय हम सबने मिलकर सप्लाई चेन के जरिए इसे निपटने का हरसंभव प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा हम सबकी पहली प्राथमिकता है। क्वाड ने बहुत ही कम समय में एक अहम पहचान हासिल किया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन लगातार चुनौती खड़ा कर रहा है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। बाइडेन ने कहा कि रूस जंग खत्म करने के मूड में नहीं है। वहीं, जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला यूनाइटेड नेशंस चार्टर के खिलाफ है। आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने अगले साल होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने  की पेशकश की।

Previous Post

पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सीएम मान ने बर्खास्त किया था, टेंडर और खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का था आरोप

Next Post

ज्ञानवापी केस में अब 26 मई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

Next Post
ज्ञानवापी केस में अब 26 मई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने दी अगली तारीख

ज्ञानवापी केस में अब 26 मई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने दी अगली तारीख

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रेमी ने कराया प्रेमिका का अबॉर्शन, हालत बिगड़ने से हुई मौत

प्रेमी ने कराया प्रेमिका का अबॉर्शन, हालत बिगड़ने से हुई मौत

March 21, 2024
पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

April 9, 2025
6 दिसंबर को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस, किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

6 दिसंबर को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस, किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

December 4, 2025
कभी भी टूटे हुए विद्युत तारों के संपर्क में न आएं समझाया टोरेंट ने

कभी भी टूटे हुए विद्युत तारों के संपर्क में न आएं समझाया टोरेंट ने

July 9, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.