टोक्यो। जापान में क्वाड समिट में अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के दौरान भारत के काम और वैक्सीन को सराहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर पीएम मोदी के काम की तारीफ की। बाइडेन ने महामारी से निपटने में चीन और भारत की तुलना करते हुए चीन को फेल करार दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी आबादी के बावजूद भारत ने कोरोना पर लोकतांत्रिक तरीके से काबू पाया है।
जापानी पीएम किशिदा ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव के तहत भारत में बनी वैक्सीन को हाल ही में थाईलैंड और कंबोडिया भेजा गया। वहीं, आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत की वैक्सीन सप्लाई से कई देशों को फायदा हुआ है।
क्वाड समिट में पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड की सफलता के पीछे सभी सहयोगी देशों की निष्ठा है। कोरोना के समय हम सबने मिलकर सप्लाई चेन के जरिए इसे निपटने का हरसंभव प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा हम सबकी पहली प्राथमिकता है। क्वाड ने बहुत ही कम समय में एक अहम पहचान हासिल किया है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन लगातार चुनौती खड़ा कर रहा है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। बाइडेन ने कहा कि रूस जंग खत्म करने के मूड में नहीं है। वहीं, जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला यूनाइटेड नेशंस चार्टर के खिलाफ है। आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने अगले साल होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की पेशकश की।
शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज
आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...











