• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रशांत किशोर के पुराने साथी सुनील कोनगोलु को कांग्रेस ने दिया बड़ा टास्क

प्रशांत किशोर के पुराने साथी सुनील कोनगोलु को कांग्रेस ने दिया बड़ा टास्क

May 26, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी अपना घर दुरुस्त करने में लग गई है साथ ही आगे के लिए भी रोडमैप तैयार किया जा रहा है। चिंतन शिविर के दौरान कई मुद्दे उठे और उसके बाद पार्टी अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस हाइकमान ने बड़ा फैसला करते हुए तीन नई टीमें बनाई हैं। इसमें राजनीतिक मामलों पर विचार करने के लिए एक टीम, दूसरी टास्क फोर्स-2024 और तीसरा समूह भारत जोड़ो आंदोलन पर काम करेगा। अलग-अलग टीम में पार्टी के सीनियर और नए नेता शामिल हैं। हालांकि इसमें चर्चा एक ऐसे नाम की हो रही है जिससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरी तरह वाकिफ नहीं। वो नाम है सुनील कोनगोलु का जो चुनावी रणनीतिकार हैं। चुनावी रणनीतिकार का नाम आते ही प्रशांत किशोर का नाम ऊपर आता है। खैर यहां भी कनेक्शन प्रशांत किशोर पीके से है। सुनील कोनगोलु चुनावी रणनीतिकार पीके के पुराने सहयोगी हैं। प्रशांत किशोर कांग्रेस में भले ही नहीं आए लेकिन सुनील कोनगोलु अब कांग्रेस में हैं।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए जो टास्क फोर्स बनाया गया है उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कोनगोलु को शामिल किया गया है। टास्क फोर्स के हर सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस में सुनील कोनगोलु की एंट्री साथी चुनाव रणनीतिकार पीके और कांग्रेस के बीच बातचीत टूटने के बाद हुई। कुछ लोगों को यह भी पता नहीं था कि क्या वह कांग्रेस के सदस्य हैं भी या नहीं इसके जवाब में पार्टी के प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा हां वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।
सुनील कोनगोलु जिनकी सोशल मीडिया पर उपस्थिति न के बराबर है और कहा जाता है कि पीके के विपरीत वह एक मायावी व्यक्ति हैं। उनके तौर-तरीके भी काफी अलग हैं। प्रशांत किशोर और सुनील कोनगोलु अलग होने से पहले दोनों ने 2014 में साथ काम किया था। इस साल की शुरूआत में कांग्रेस ने अगले साल होने वाले कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनावों के लिए सुनील कोनगोलु की कंपनी माइंड शेयर एनालिटिक्स की सेवाएं लीं। पिछले कुछ समय से सुनील कोनगोलु को जानने वाले एक शख्स के अनुसार वह अपनी सीमा जानते हैं। वह अपने संबंधों का दिखावा नहीं करते। वह किसी पर हावी होने की कोशिश नहीं करते और सफलता का श्रेय नहीं लेना चाहते। वह हमेशा बैकग्राउंड में रहना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि वह अपने विचारों को पार्टी पर नहीं थोपते।

Previous Post

हिंदू पक्ष के वकील बोले, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को किया गया क्षतिग्रस्त, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

Next Post

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंडलायुक्त ने प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया

मंडलायुक्त ने प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया

November 24, 2025
न्यू आगरा थाने में खामियों की भरमार, पुलिस अपर आयुक्त बोले जल्दी कर लो सुधार

न्यू आगरा थाने में खामियों की भरमार, पुलिस अपर आयुक्त बोले जल्दी कर लो सुधार

June 21, 2023
हरीपर्वत पुलिस ने चांदी गबन के मामले में दो और आरोपी पकड़े

हरीपर्वत पुलिस ने चांदी गबन के मामले में दो और आरोपी पकड़े

May 17, 2024
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग जारी, आगरा को मिला दूसरा स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग जारी, आगरा को मिला दूसरा स्थान

July 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.