• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सलमान खान और सलीम खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

सलमान खान और सलीम खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

June 5, 2022
in Art, Crime, Entertainment, National, News, Politics

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अन्य कारणों से भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई थी। अब एक अज्ञात व्यक्ति ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को लेटर लिखकर जान से मारने की धमकी दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को यह धमकी भरा लेटर मिला था। इसके बाद सलीम खान ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने तुरंत ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि चिट्ठी में क्या लिखा है, किसने भेजी है और किस तरह की धमकी दी गई है इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई वही शख्स है जिस पर आरोप है कि उसने ही पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्यॉरिटी में भी इजाफा कर दिया गया था। दरअसल सलमान खान पर राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण के शिकार का आरोप है। काले हिरण को बिश्नोई समाज काफी पवित्र मानता है। सलमान पर यह आरोप लगने के बाद ही लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी।

Previous Post

पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

Next Post

कानपुर हिंसा में सपा नेता समेत 36 लोग नामजद

Related Posts

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

Next Post
कानपुर हिंसा में सपा नेता समेत 36 लोग नामजद

कानपुर हिंसा में सपा नेता समेत 36 लोग नामजद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो की मौत

September 10, 2023
पूर्वी यूपी की हवा बदली-बदली दिख रही है

पूर्वी यूपी की हवा बदली-बदली दिख रही है

March 2, 2022
इरादतनगर में बंबा में गिरी ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 लोग दबे

इरादतनगर में बंबा में गिरी ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 6 लोग दबे

April 2, 2023
आगरा से सबसे बड़ी जीत पुरुषोत्तम खंडेलवाल की

आगरा से सबसे बड़ी जीत पुरुषोत्तम खंडेलवाल की

March 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.