• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी

बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी

पांच बकायेदारों की संपत्तियां नगर आयुक्त ने करायीं सीज

December 7, 2024
in administration, Agra

आगरा। गृहकर बकाया जमा न कराने वालों के खिलाफ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के सख्त रुख के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई शुरु कर दी है। बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों की सम्पत्तियों को अधिकारियों ने सीज कर दिया है। नगर आयुक्त की कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा गया है। कार्रवाई से घबरा कर कई बकायेदारों ने बकाया टैक्स जमा भी कराना आरंभ कर दिया है। संपत्तियों को सीज करने गई नगर निगम की टीम को मौके पर ही तीन बकायेदारों ने लाखों रुपये का टैक्स जमा कराया है।
विगत दिनों समीक्षा बैठक के दौरान नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि पचास हजार और एक लाख से अधिक के बकाएदारों की सूची अलग अलग बनाकर इनके खिलाफ खाता सीज और कुर्की की कार्रवाई की जाए। इसके बाद से कर निर्धारण अधिकारियों ने कर इंस्पेक्टरों की सहायता से बकायेदारों की सूची जोनवार बनाकर कार्रवाई शुरु कर दी है। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार चारों जोनल अधिकारी द्वारा प्राप्त आख्यानुसार बैंक खाता सीज करने के लिए 18 सम्पत्तियों को चिंहित किया गया था। इनमें से आठ बकायेदारों के खिलाफ संपत्ति सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई गयी है। कार्रवाई के दौरान तीन बकायेदारों ने मौके पर बकाया राशि जमाकर अपने को कार्रवाई से बचा लिया।

इन्होंने कार्रवाई से घबराकर जमा कराया टैक्स

नगर निगम द्वारा की जा रही संपत्ति सीज करने की कार्रवाई से घबरा कर तीन बकायेदारों मौके पर ही बकाया टैक्स को जमाकरा कर अपने को कार्रवाई से बचा लिया। ताजगंज जोन स्थित होटल उत्कर्ष पर 22,15,400 रुपये गृहकर के रुप में बकाया चले आ रहे थे । कार्रवाई से बचने के लिए 20,00,000 रुपये मौके पर ही जमा करा कर अपने को कार्रवाई से बचा लिया। इसके अलावा छत्ता जोन में रहने वाले मो0 हबीब ने भवन पर बकाया चले आ रहे टैक्स 1,03,839 रुपये में से 17,129 रुपये का भुगतान मौके पर कर दिया। लोहामंडी जोन में महाना बूट फैक्ट्री 4,40,840 रुपये का टैक्स बकाया चला आ रहा था इन्होंने भी कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही 3,47,433 रुपये जमा दिये। कुल मिलाकर 27,60,079 के बकाया में से निगम की टीम ने 23,64,562 रुपये का गृहकर वसूल लिया।

बड़े गृहकर बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। परेशानी से बचने के लिए पुराने और बड़े बकायेदार नगर निगम को समय से गृहकर जमा करायें।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त 

Previous Post

बरहन में भतीजे ने की थी चाचा की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Next Post

प्राधिकरण की वीसी ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए खुदवाई सड़क

Related Posts

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

June 18, 2026

आगरा। एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

June 18, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में दो बसों के आपस में टकराने का हादसा हो गया।  हादसे...

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

June 17, 2026

आगरा। ग्वालियर हाई वे पर एक कार का टायर फट जाने से कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर सामने से आ...

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026

आगरा। आज सुबह सदर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी...

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

Next Post
प्राधिकरण की वीसी ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए खुदवाई सड़क

प्राधिकरण की वीसी ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए खुदवाई सड़क

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रोमसंस के जीएम ने महिला कर्मचारी के साथ की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

रोमसंस के जीएम ने महिला कर्मचारी के साथ की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

February 18, 2022
जुआरियों को थाने से डील कर छोड़ दिया, कमिश्नर के डांटने के बाद दोबारा पकड़ शांति भंग में चालान, दो कांस्टेबल निलंबित

जुआरियों को थाने से डील कर छोड़ दिया, कमिश्नर के डांटने के बाद दोबारा पकड़ शांति भंग में चालान, दो कांस्टेबल निलंबित

July 8, 2024
सिकंदरा में ओवर ब्रिज पर मिला निलंबित चल रहे सिपाही का शव

सिकंदरा में ओवर ब्रिज पर मिला निलंबित चल रहे सिपाही का शव

September 27, 2025
डॉक्टर युवक के साथ रिलेशन में थी सुसाइड करने वाली नर्सिंग छात्रा

डॉक्टर युवक के साथ रिलेशन में थी सुसाइड करने वाली नर्सिंग छात्रा

May 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल
  • ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल
  • सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.