आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियों पर मंगलवार को बुलडोजर चलाया है। तीनों के द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी।
शाहगंज के सीरोली रोड पर हरीश और भद्र सिंह के द्वारा रुद्राक्ष रेजिडेंसी के रूप में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जब निर्माण की अनुमति मांगी गई तो कोई अनुमति नहीं दिखा पाया। इसके बाद एडीए ने इसे ध्वस्त किया। इसी के पास श्याम जी गार्डन मैरिज होम के सामने महावीर अग्रवाल द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इस पर भी बुलडोजर चलाया गया। तीसरी कार्रवाई हरी पर्वत वार्ड-2 अंतर्गत मौजा दयालबाग में की गई। यहां अनिल खंडेलवाल, अनूप और रोहित गर्ग द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इस पर भी बुलडोजर चलाया गया।











