• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चौकी प्रभारी की सतर्कता की वजह से छात्र का अपहरण होने से बचा

चौकी प्रभारी की सतर्कता की वजह से छात्र का अपहरण होने से बचा

गाड़ी के ड्राइवर ने कर लिया था अपने साथी के साथ फरीदाबाद के रहने वाले छात्र का अपहरण

October 24, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। मंगलवार को फरीदाबाद से गाड़ी में नोएडा जा रहे छात्र को ड्राइवर ने अपने साथी के साथ अगवा कर लिया। उसे डिक्की में डालने के बाद आगरा की ओर लेकर आ रहे थे। जानकारी पर चौकी प्रभारी टोल प्लाजा ने चेकिंग शुरू कर दी। गाड़ी आते ही उसे रोक लिया गया। डिक्की में छात्र को बरामद कर लिया गया। दो लोग पकड़ लिए। बताया जा रहा है की बड़ी रकम बसूलने के लिए छात्र का अपहरण किया गया था।

फरीदाबाद के रहने वाले ईशांत किसी कार्य से नोएडा आ रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर आकाश चला रहा था। ईशांत  के पिता के पास जेवर से टोल काटने का मैसेज आया। यह देख वह आश्चर्यचकित हो गए, उन्होंने नोएडा में अपने रिश्तेदारों के यहां फोन किया कि क्या इशांत उनके यहां पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वह तो यहां आया नहीं है। इशांत का फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। जीजा बोले आना नोएडा था तो जेवर पर वह कैसे पहुंच गया। इसके बाद उन्हें किसी अनहोनी का शक हो गया। इसके बाद छात्र के जीजा पारस गुप्ता निवासी नोएडा ने खंदौली पुलिस को सूचना दी कि मेरा साला ईशांत अग्रवाल 18 वर्ष फरीदाबाद से अपनी गाड़ी HR 51 cg 7143 से मेरे घर नोएडा आ रहा था, जिसे अब तक नोएडा आ जाना चाहिए था, लेकिन नहीं आया। मुझे शक है कि मेरे साले इशांत की गाड़ी को किसी ने हाईजैक कर लिया है। इस सूचना पर टोल टैक्स पर चौकी प्रभारी टोल रुद्र प्रताप सिंह ने गाड़ी नंबर HR51 cg 7143 को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू कर दी गाड़ी के आने के बाद चौकी प्रभारी ने चेक किया तो ईशांत अग्रवाल गाड़ी की डिक्की में पड़े मिले। गाड़ी को चला रहे ड्राइवर आकाश यादव पुत्र भूरा सिंह निवासी ग्राम चौकोंना, थाना किशनी, मैनपुरी एवं आशीष यादव पुत्र सुखदेव सिंह निवासी को पकड़ लिया गया, इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ।

Previous Post

सिकंदरा में दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में कनपटी पर तमंचा लगाकर लाखों रुपए की लूट

Next Post

चार दिन तक बुजुर्ग ने अपहरण का नाटक रचकर पुलिस को खूब नचाया

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
चार दिन तक बुजुर्ग ने अपहरण का नाटक रचकर पुलिस को खूब नचाया

चार दिन तक बुजुर्ग ने अपहरण का नाटक रचकर पुलिस को खूब नचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

June 20, 2025
युवक से बुलेट लूटकर भाग गए बदमाश

युवक से बुलेट लूटकर भाग गए बदमाश

October 12, 2022
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को जनरल बाजवा ने कह दिया-इस्तीफा दे दें

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को जनरल बाजवा ने कह दिया-इस्तीफा दे दें

March 20, 2022
मेट्रो स्टेशन के सिविल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बघेल

मेट्रो स्टेशन के सिविल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे बघेल

June 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.