आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर में आज सुबह एक कबाड़ के गोदाम से आग लग गई। ताबड़तोड़ धमाके होने शुरू हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड के जवानों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खुली जगह पर यह कबाड़ का गोदाम बना हुआ था। आसपास कई दुकानें और गोदाम हैं। लोगों का कहना था कि किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी पीकर फेंकने से आग यह लगी है। आग लगने से वहां झोपड़ी बनाकर रहने वाली बुजुर्ग महिला की जीवन भर की पूंजी जलकर खाक हो गई और वो दहाड़े मार कर रोते हुए राख में से अपना सामान ढूंढते नजर आई।











