• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कई सालों से नकली दवा की बिक्री कर कमाए अरबों रुपये, आगरा का औषधि विभाग सोया रहा

कई सालों से नकली दवा की बिक्री कर कमाए अरबों रुपये, आगरा का औषधि विभाग सोया रहा

रिश्वत में दिए गए एक करोड रुपए गिनने में लगे कई घंटे, चार मुकदमे होंगे दर्ज, एसटीएफ को मिल सकती विवेचना

August 24, 2025
in administration, Agra, Business, Corruption, Crime, Police

आगरा। शनिवार रात को एसटीएफ के द्वारा नकली दवा के सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है। सिंडिकेट के द्वारा कई सालों से बाजार में नकली दवा बेचकर अरबों रुपए कमाए गए हैं। एसटीएफ की कार्रवाई को रोकने के लिए एक करोड रुपए की पेशकश भी की गई। चंद मिनट में यह पैसे भी आ गए। एसटीएफ के द्वारा पैसे सहित सिंडिकेट के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में चार मुकदमे दर्ज होंगे। एसटीएफ को इसकी विवेचना मिल सकती है।

सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय में जाइडस, ग्लेनमार्क, सन फार्मा, सनोफी सहित आधा दर्जन दवा कंपनियों ने नकली दवा की बिक्री की शिकायत की थी। दो महीने से एसटीएफ जांच में जुटी हुई थी। एसटीएफ ने बाहर से कई टीम बुलाकर शुक्रवार को इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा के नेतृत्व में फव्वारा दवा बाजार में मुबारक महल स्थित हेमा मेडिको एजेंसी और गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा गया। दोनों थोक की दुकान और दोनों के गोदाम सील कर दिए गए। दोपहर में कारोबारी हिमांशु अग्रवाल बैग में 500- 500 रुपये की नोट की गड्डी रखकर औषधि विभाग और एसटीएफ के अधिकारियों को देने के लिए फव्वारा दवा बाजार पहुंचे। टीम ने एक करोड़ की रिश्वत के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। नोटों की गिनती करने के लिए मशीन मंगाई गई। इसके बाद टीम हिमांशु अग्रवाल को लेकर उसकी फर्म पर पहुंची। दवा कंपनियों के प्रतिनिधि भी बुला लिए गए। दवाओं के क्यूआर कोड स्कैन करने के साथ रेपर के प्रिंट की जांच कराई गई। टीम ने देर रात तक सर्दी जुकाम, बुखार, दर्द निवारक दवाएं, चर्म रोग की दवाओं सहित ढ़ाई करोड़ की दवाएं जब्त कर लीं, नकली दवाओं के 214 कार्टन से एक डीसीएम भर गई।

 कई वर्षों से चल रहा नकली दवा की बिक्री का खेल
पहले टैक्स चोरी की दवा आस पास के जिलों से मंगाकर बिक्री करने की आशंका पर जांच की गई। इसमें सामने आया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा सस्ती दर पर तैयार कराई जा रहीं हैं, 10 रुपये की दवा तैयार कर 100 रुपये में बेची जा रही थी। दवाएं बिल से बिक्री की जातीं थीं। इन दवाओं को लोग बिल से मेडिकल स्टोर से खरीद कर खा रहे थे।

दवा का नहीं होता है असर, बदलनी पड़ रहीं दवाएं
 फिजिशियन डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि कई बार मरीज की तबीयत में दवा लेने के बाद भी सुधार नहीं होता है तो दूसरी कंपनी की वही दवा लिख दी जाती है, इससे तबीयत में सुधार हो जाता है। ऐसा नकली दवा के कारण होता है, नकली दवा की गुणवत्ता खराब होती है इसलिए उसका असर नहीं पड़ता है।

एक करोड रुपए गिनने के बाद साथ में इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा।
Previous Post

बाह में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने पर एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे

Next Post

बेइज्जती का बदला लेने के लिए जीजा ने की थी साले की हत्या

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
बेइज्जती का बदला लेने के लिए जीजा ने की थी साले की हत्या

बेइज्जती का बदला लेने के लिए जीजा ने की थी साले की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं, दुख की बात: योगेंद्र उपाध्याय

अनुदानित महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित शिक्षक तीन-तीन हजार रुपए में अध्यापनरत हैं, दुख की बात: योगेंद्र उपाध्याय

October 15, 2022
कुशवाहा समाज आक्रोशित, 48 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मंत्री और उनके बेटे के पूरे जिले में फूकेंगे पुतले

कुशवाहा समाज आक्रोशित, 48 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मंत्री और उनके बेटे के पूरे जिले में फूकेंगे पुतले

May 17, 2024
सिकंदरा में गाय के पड़ोसी के बाड़े में जाने पर विवाद, पथराव के बाद फायरिंग

सिकंदरा में गाय के पड़ोसी के बाड़े में जाने पर विवाद, पथराव के बाद फायरिंग

August 5, 2024
मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगी, लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें: कुलपति

मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगी, लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें: कुलपति

October 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.