• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बाह में पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का शूटर, राजस्थान में व्यापारी पर की थी फायरिंग

बाह में पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का शूटर, राजस्थान में व्यापारी पर की थी फायरिंग

राजस्थान पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है

June 9, 2025
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। आगरा के बाह से लॉरेंस  गैंग का एक शूटर पकड़ा गया है। इसके द्वारा  राजस्थान में व्यापारी पर फायरिंग की गई। राजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई है। इससे पहले भी जैतपुर थाना क्षेत्र से लॉरेंस गैंग के तीन शूटर पकड़े गए थे।

लारेंस विश्नोई गैंग में सैकड़ों की संख्या में शूटर हैं। फोन पर चौथ मांगी जाती है। जो नहीं देता है उस पर फायरिंग होती है। हत्या का प्रयास किया जाता है। हत्या तक करा दी जाती है। शूटर खुलेआम गोलियां चलाते हैं।  आगरा में पहली बार गैंग का शूटर नहीं पकड़ा गया। इससे पहले भी तीन शूटर पकड़े गए थे। खास बात यह है कि दोनों बार शूटर बाह के इलाके के निकले हैं। पूर्वी जोन में लॉरेंस के शूटर रहते हैं। इस खुलासे ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। पूर्व में बीहड़ से सटे गांवों के युवकों ने साइबर क्राइम में अपने हाथ दिखाना शुरू किया था। कई गैंग बन गए थे। गैंग दूसरे प्रदेशों में लोगों को ठगा करते थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवाओं ने बेरोजगारी के चलते साइबर क्राइम में हाथ नहीं डाला। वे अभी भी राह से भटक रहे हैं। एक घटना के एवज में अच्छे रुपये मिलने के चलते वे शूटर बन रहे हैं। यह पुलिस के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने इलाके में रेकी शुरू कर दी है।
पूर्व में 31 जनवरी 2023 को जैतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटर जयप्रकाश उर्फ जेपी (एमपी कॉलोनी, बीकानेर), ऋषभ उर्फ यशचंद्र रजवार (रामपुरा बस्ती, बीकानेर), प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला (डिफेंस कॉलोनी, बाह) और भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा (बड़ा गांव, बाह) को पकड़ा था। आरोपियों ने जयपुर में होटल कारोबारी पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। होटल कारोबारी से भी रंगदारी मांगी गई थी। श्री गंगानगर में कारोबारी पर फायरिंग में गोलू पंडित को पकड़ा गया। उससे पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि गैंग हाईटेक है। अलग-अलग जगह से काम के लिए शूटर भेजे जाते हैं। उनके पास मैसेज आता है। किस होटल में रुकना है यह बताया जाता है। होटल में ही काम से पहले कैश मिलता है। हथियार मिलता है। उसके बाद टॉरगेट बताया जाता है। यह गारंटी भी दी जाती है कि मौके पर घिरने पर गैंग के सदस्य बचाकर निकाल लेंगे। बाह के प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को श्री गंगानगर (राजस्थान) में कारोबारी पर गोली चलाने के एवज में पिस्टल और एक लाख रुपये मिले थे।

Previous Post

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं आम्बेडकर विवि की छठवीं कुलपति हैं प्रो. आशु रानी !

Next Post

सोमवार को प्रदेश में आगरा और झांसी रहे सबसे गर्म

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
सोमवार को प्रदेश में आगरा और झांसी रहे सबसे गर्म

सोमवार को प्रदेश में आगरा और झांसी रहे सबसे गर्म

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेटे ने मां को कर दिया था बेघर, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया प्रवेश

बेटे ने मां को कर दिया था बेघर, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया प्रवेश

February 27, 2023
मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

October 29, 2023
इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आख्या नहीं भेजने पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आख्या नहीं भेजने पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

May 30, 2025
सपा की सरकार आने पर बाह में बनेगा अटल जी के नाम पर विश्वविद्यालय बोले अखिलेश यादव

सपा की सरकार आने पर बाह में बनेगा अटल जी के नाम पर विश्वविद्यालय बोले अखिलेश यादव

February 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.