आगरा। सिकंदरा हाईवे पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। एक ट्रोला ने ओवरटेक के दौरान कार को चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। ट्रोला चालक ने किसी तरह ब्रेक लगाया, इससे कार सवार लोग बाल-बाल बचे।
मथुरा की पांच महिलाओं सहित आठ लोग आगरा गमी में शामिल होने आए थे। यह सभी फरह लौट रहे थे। हाईवे स्थित पर गुरू का ताल और सिकंदरा तिराहा के बीच तेज रफ्तार ट्रोला ने कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार का चालक साइड का हिस्सा ट्रोला के अगले पहिए की चपेट में आ गया। कार के बराबर में दूसरा वाहन चल रहा था। इसके चलते चालक उसे साइड में नहीं ले सका।
कार में सवार महिलाओं समेत अन्य सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इसे सुन ट्रोला चालक ने ब्रेक लगाए। गाड़ी रुकते ही कार में सवार लोग बाहर कूद पड़े।











