आगरा। इरादतनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
तीन फरवरी को क्षेत्र में राहुल नाम के युवक का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई संजय ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके भाई को दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगन मोटरसाइकिल पर बैठाकर बारात में ले गया था। पुलिस के द्वारा दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी रविंद्र और सनी सहित उसका राहुल के साथ पैसे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद राहुल को उन्होंने मारा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस फरार हत्यारोपी रविंद्र और सनी की तलाश में जुट गई है।











