आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ 16 नवंबर 2019 को राकेश पुत्र कुमरजी निवासी सुनहरा ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने जल्दी ही कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। चार साल से अपर जिला जज पास्को कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही थी। अपर जिला जज ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाते हुए 80 हजार रुपये के अर्थदंड की भी सजा सुनाई है।











