• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नेपाल में लापता तारा एयर विमान का मलबा मिला, चार भारतीयों समेत 19 लोगों का कोई सुराग नहीं

नेपाल में लापता तारा एयर विमान का मलबा मिला, चार भारतीयों समेत 19 लोगों का कोई सुराग नहीं

May 29, 2022
in accident, News, World

काठमांडू। नेपाल में चार भारतीयों समेत 19 यात्रियों को लेकर जा रहे लापता हुए विमान का मलबा मिल गया है। तारा एयर का 9 एनएईटी ट्विन इंजन विमान आज सुबह पहाड़ी जिले मस्टैंग में लापता हो गया था। नेपाली हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया है कि इस जहाज के मलबे को कोवांग गांव में पाया गया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख ने मलबा मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर वर्तमान हालात का पता लगाया जाना बाकी है। राहत और बचाव की टीमें दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं।

स्थानीय लोगों के जरिए नेपाल सेना को मिली जानकारी के अनुसार तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन में लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि नेपाल सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर बढ़ रही है। इस विमान में तीन जापानी, चार भारतीय समेत कुल 19 यात्री सवार थे। मुख्य जिलाधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि हवाई जहाज को आखिरी बार मुस्तांग जिले में देखा गया था। बाद में इसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद इसे नहीं देखा गया था। तारा एयर के डबल इंजन विमान ने पोखरा से जॉमसम के लिए सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। इस हवाई जहाज को कैप्टन प्रभाकर घिमिरे उड़ा रहे थे। हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विमान के मस्टैंग के लेटे क्षेत्र में पहुंचने के बाद, संपर्क टूट गया था।

Previous Post

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

Next Post

आगरा जयपुर हाईवे पर टायर फटने से सवारियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

Related Posts

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

Next Post
आगरा जयपुर हाईवे पर टायर फटने से सवारियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

आगरा जयपुर हाईवे पर टायर फटने से सवारियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जगदीशपुरा में पुलिस के साथ होने पर भी सिंचाई विभाग की टीम के साथ की मारपीट

जगदीशपुरा में पुलिस के साथ होने पर भी सिंचाई विभाग की टीम के साथ की मारपीट

January 24, 2025
क्रिकेटर पूनम यादव को मिली जमीन खाली करने की धमकी

क्रिकेटर पूनम यादव को मिली जमीन खाली करने की धमकी

June 1, 2024
शहर की सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: नगर आयुक्त

शहर की सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं: नगर आयुक्त

May 22, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वेश्यावृत्ति भी एक पेशा है, पुलिस बेवजह सेक्स वर्कर्स को परेशान न करे

आजम खान की जमानत से जुड़ी जौहर विवि की जमीन संबंधी शर्त पर सुप्रीम रोक

May 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.