• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अब मुगल नहीं मराठा शौर्य पढ़ाया जाएगा: सीएम देवेंद्र फडणवीस

अब मुगल नहीं मराठा शौर्य पढ़ाया जाएगा: सीएम देवेंद्र फडणवीस

2030 आगरा किले में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाएंगे

February 19, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को आगरा किले से ऐलान किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती पर 2030 में आगरा किले में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाएंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर आयोजित शिवजयंती महोत्सव में इतिहास, शिक्षा और राष्ट्रबोध से जुड़ा सशक्त वक्तव्य देते हुए कहा कि पिछले सात दशकों तक एनसीईआरटी की पुस्तकों में मुगल साम्राज्य को 17 पृष्ठ दिए गए, जबकि मराठा साम्राज्य के लिए केवल एक पैराग्राफ था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि नई पाठ्यचर्या में मराठा साम्राज्य को 20 पृष्ठों का स्थान मिला है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब भारत में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा, बल्कि स्वराज और स्वाभिमान का इतिहास पढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सूर्य की किरण की तरह थे, जिन्हें कोई रोक नहीं सकता था। जिन मराठों को कुचलने के इरादे से औरंगज़ेब महाराष्ट्र आया, वहीं उसकी कब्र बनी। शिवाजी महाराज केवल राजा नहीं, एक विचार थे। एक ऐसा विचार जिसने भारत को स्वतंत्रता की चेतना दी। यह इतिहास ब्रिटिश काल में योजनाबद्ध तरीके से पाठ्य पुस्तकों से हटाया गया, जिसे अब पुनः स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि 2030 में छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती के अवसर पर शिवजयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को आगरा किले लाया जाएगा। उन्होंने आगरा किले को स्वाभिमान की वह भूमि बताया, जहां से शिवाजी महाराज ने आत्मसम्मान और चातुर्य का संदेश दिया। आगरा किला से जुड़ी स्मृतियां आज भी राष्ट्र को प्रेरित करती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक-संग्रहालय के निर्माण की कार्यवाही अंतिम चरण में है। इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय पुरातत्व विभाग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिवजयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा का अवसर है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वराज, साहस और सम्मान का मार्ग दिखाता है।

Previous Post

शानदार प्रस्तुतियों के साथ ताज महोत्सव-2026 हुआ शुरू

Next Post

होली पर रेलवे के द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
होली पर रेलवे के द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा

होली पर रेलवे के द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेहोश युवक को फर्स्ट ऐड देकर एसीपी ने बचाई जान

बेहोश युवक को फर्स्ट ऐड देकर एसीपी ने बचाई जान

April 15, 2025

आगरा में आयकर विभाग के छापे से मची खलबली

January 4, 2022
जगदीशपुरा में पुलिस के साथ होने पर भी सिंचाई विभाग की टीम के साथ की मारपीट

जगदीशपुरा में पुलिस के साथ होने पर भी सिंचाई विभाग की टीम के साथ की मारपीट

January 24, 2025
दो भाइयों ने लोहे की रॉड से युवक को पीटा, मुकदमा

दो भाइयों ने लोहे की रॉड से युवक को पीटा, मुकदमा

January 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.