आगरा। फतेहाबाद थाना पुलिस की देर रात शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक चोर के पैर में गोली लग गई। अन्य पांच चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फतेहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शालूबाई से वरना को जाने वाली सडक पर देर रात थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। एक लोडर पर सवार 6 संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुके। पुलिस को देखकर वह सडक पर तेजी से भागे जिस पर थाना पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो लोडर पर सवार आरोपियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एक चोर के पैर में गोली लग गई। पांच चोर अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकडे गये चोर से दो क्विटंल ताबे का कटा हुआ तार जो 6 दिसंबर की रात उपाध्याय फीड प्लांट 628 विचौला में लगे ट्रान्सफार्मर से चोरी हुआ था, बरामद हुआ। पूछताछ में चोर ने बताया इरादतनगर व थाना शमसाबाद के ट्रान्सफार्मर से भी तार की चोरी की थी। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया घायल चोर का नाम अनिल राठौर पुत्र कंचन सिंह राठौर निवासी ग्वालियर है।











