• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगदीशपुरा जमीन: दबिश पर दबिश जारी लेकिन मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर

जगदीशपुरा जमीन: दबिश पर दबिश जारी लेकिन मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर

January 28, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। जगदीशपुरा जमीन कांड में पुलिस अभी तक बिल्डर उनके बेटे और अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बिल्डर और उनके बेटे पर 25 हजार का इनाम है। दबिश पर दबिश देने के बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। चर्चाएं हैं कि पुलिस को बिल्डर के समर्पण का इंतजार है। इसके अलावा हैरानी की बात यह है कि पुलिस और बिल्डर के बीच डील किसने कराई थी। कैसे-कैसे कब्जे की पटकथा लिखी गई थी।  अभी तक एसआईटी यह जानकारी नहीं कर सकी है।

करीब 50 करोड रुपए की जमीन पर  कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया था। इसके बाद रातों रात जमीन पर कब्जा हुआ था। डीजीपी से शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में आया और कार्रवाई शुरू हुई। कथित मालकिन की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने सबसे पहले अमित अग्रवाल को पकड़ा। वह घर पर ही मिल गया था। उस पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप था। इसके बाद एसओ जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी हुई। एसओ की सरकारी नौकरी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। इसलिए वह पुलिस के सामने आया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया पर राज नहीं खुले। एसओ ने यह कहकर अपना बचाव किया कि उसने तो वायरल वीडियो पर दबिश दी थी। गांजा बरामद हुआ था। वीडियो किसने बनाया, किसने वायरल किया, इस सवाल का जवाब एसआईटी आज तक नहीं खोज पाई। पुरुषोत्तम पहलवान की  गिरफ्तारी भी नाटकीय अंदाज में हुई थी। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। उसने भी पुलिस को उतना ही बताया जितना पुलिस पहले से जानती थी। उससे पूछताछ में किशोर बघेल और आनंद जुरैल का नाम सामने आया था। दोनों अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।
राजपुर चुंगी स्थित एक होटल संचालक का नाम भी मामले में सुर्खियों में छाया हुआ है। वह भी पुलिस की रडार पर है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एसओ की कॉल डिटेल में कुछ सुराग मिले थे। होटल संचालक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। पुलिस पहले कुछ साक्ष्य जुटा रही थी। ताकि पूछताछ के समय उन्हें सामने रखा जा सके। साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जल्द ही होटल संचालक से पूछताछ की जाएगी। 

Previous Post

पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, चार भेजे गए लाइन में

Next Post

ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

Next Post
ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

ताजगंज में डंपर ने सवारियों से भरे आटो को चपेट में लिया, पांच घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह को मिलेंगे सबसे ज्यादा 10 मेडल

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह को मिलेंगे सबसे ज्यादा 10 मेडल

August 6, 2025
सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस, खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया

सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस, खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया

April 23, 2022
दिनदहाड़े गोली कांड से व्यापारियों में आक्रोश

दिनदहाड़े गोली कांड से व्यापारियों में आक्रोश

January 22, 2023
ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.