• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लड़की हूं, लड़ सकती हूं

लड़की हूं, लड़ सकती हूं

महिला दिवस पर प्रियंका गांधी ने लखनऊ में निकाला पैदल जुलूस

March 8, 2022
in Cultural, Education, Good Work, National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से वीरांगना उदा देवी (सिकंदरबाग) चौराहे तक महिलाओं के एक पैदल जुलूस का नेतृत्व किया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया और महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट दिए।
इस नारे के नाम पर आज के जुलूस का नाम रखा गया था। इस जुलूस में राज्य भर से महिलाओं समेत हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने गुलाबी रंग के झंडे पकड़ रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’ राज्य भर से हजारों की संख्या में लोग गुलाबी रंग के गुब्बारे और झंडे लेकर इस पैदल जुलूस में शामिल हुए। इन गुब्बारों और झंडों पर ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ लिखा हुआ था।
मंत्री आवास और डालीबाग से गुजरने के बाद, जुलूस ने लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय की। प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं ने वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एक घंटे से अधिक के मार्च में लड़कियों ने काफी उत्साह दिखाया और प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली। जुलूस में पार्टी की 159 महिला उम्मीदवारों के अलावा महिला विधायकों, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से वीरांगना उदा देवी (सिकंदरबाग) चौराहे तक महिलाओं के एक पैदल जुलूस का नेतृत्व किया।

Previous Post

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले, मैं कीव में हूं, किसी से नहीं डरता

Next Post

कुख्यात नरेंद्र उर्फ लाला ने अपने घर के पक्के आंगन में दफना रखा था 2 किलो 398 ग्राम सोना

Related Posts

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

October 28, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

Next Post
कुख्यात नरेंद्र उर्फ लाला ने अपने घर के पक्के आंगन में  दफना रखा था 2 किलो 398 ग्राम सोना

कुख्यात नरेंद्र उर्फ लाला ने अपने घर के पक्के आंगन में दफना रखा था 2 किलो 398 ग्राम सोना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विजय शिवहरे को एमएलसी का टिकट मिलने के बाद कई दावेदारों के उतरे चेहरे!

विजय शिवहरे को एमएलसी का टिकट मिलने के बाद कई दावेदारों के उतरे चेहरे!

March 20, 2022
मारुति एस्टेट चौराहे का नाम लवकुश चौक हो सकता है

मारुति एस्टेट चौराहे का नाम लवकुश चौक हो सकता है

September 23, 2025
मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

January 23, 2024
ऑटो चेक करने के लिए पुलिस कमिश्नर को खुद सड़क पर उतरना पड़ा

ऑटो चेक करने के लिए पुलिस कमिश्नर को खुद सड़क पर उतरना पड़ा

October 3, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.