• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य शिवाजी संग्रहालय: योगेंद्र उपाध्याय

कोठी मीना बाजार में बनेगा भव्य शिवाजी संग्रहालय: योगेंद्र उपाध्याय

गरुड़क्षेप मुहिम यात्रा में दिखेगी छत्रपति शिवाजी के शौर्य और प्रतिभा की गाथा

August 16, 2023
in Agra, Cultural, National

आगरा। युवा पीढ़ी को महाराजा छत्रपति शिवाजी की वीरता युद्ध कौशल और हिंदुत्व भावना से प्रेरित करने के लिए कोठी मीना बाजार में भव्य शिवाजी स्मारक के साथ करीब 100 फुट ऊंची शिवाजी प्रतिमा लगाई जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर दी।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शासन स्तर से सहमति बन चुकी है। जल्द ही कोठी मीना बाजार में शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाकर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा जो पर्यटक ताजमहल और लाल किला देखने आते हैं वे कोठी मीना बाजार में लगने वाली 100 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और स्मारक क्षेत्र का भी भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने कहा 17 अगस्त सन 1666 को महाराज छत्रपति शिवाजी अपनी कार्य कुशलता युद्ध क्षमता और वीरता के बल पर औरंगजेब की कैद से मुक्त होकर आगरा से निकले थे। शिवाजी के सेनापतियों के 14 वें वंशज पिछले दो वर्षों से इस दिन को स्मृति दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लाल किले के सामने स्थित शिवाजी प्रतिमा स्थल से पुणे तक लगभग 1250 किलोमीटर की गरुड़ क्षेप मुहिम यात्रा निकाली जाएगी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आगरा के सेवला जाट के पास सराय मलूक चंद नामक स्थान पर मशाल जुलूस का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह स्थान इसलिए महत्वपूर्ण है कि शिवाजी महाराज आगरा से जाते समय एक रात विश्राम हेतु यहां रुके थे।

समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था करेगी भव्य स्वागत
छत्रपति शिवाजी महाराज गरुड़ क्षेप मुहिम यात्रा का स्वागत आगरा की समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवाजी प्रतिष्ठान संस्था द्वारा भव्य रूप से किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. वात्सल्य उपाध्याय ने बताया कि हिंदुत्व की प्रेरणा देने वाले महान वीर शासक शिवाजी महाराज की स्मृति को जोड़ने वाली इस यात्रा का आगरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। मशाल जुलूस की भव्य अगवानी भी की जाएगी।

यात्रा से पूर्व दिखेगा शिवाजी का युद्ध कौशल सेनापतियों के वंशज दिखाएंगे करतब
गरुड़क्षेप मुहिम के अध्यक्ष महाराष्ट्र से आए मारुति गोले ने बताया कि 1250 किलोमीटर लंबी यात्रा को पूरा करने में लगभग 13 दिन का समय लगेगा। इस यात्रा में एक हजार धावक 100 साइकिल सवार मशाल जुलूस के साथ शिवाजी महाराज को नमन करते हुए चलेंगे। इस भव्य यात्रा का स्वागत आगरा की समर्थ गुरु रामदास एवं छत्रपति शिवराय प्रतिष्ठान संस्था द्वारा किया जाएगा। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। उन्होंने बताया कि मराठी कलाकार प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन कर उनके द्वारा दर्शायी और बताई गई युद्ध कला शौर्य प्रतिभा का अनुसरण आज भी करते हैं। सराय मलूक चंद गांव में महाराष्ट्र से लाई गई प्रतिमा का अनावरण कर इस ऐतिहासिक क्षेत्र को भविष्य में विकसित कर शिवाजी महाराज की स्मृतियों से जोड़ा जाएगा।

Previous Post

भाजपा नेता को मारी गोली, पुलिस हमलावरों की तलाश में

Next Post

जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

Related Posts

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

Next Post
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

एत्माद्दौला में विक्की सवारों को रौंदा, तीनों की मौत

November 21, 2021
ग्रामीण महिलाओं ने ठेके से शराब की पेटियां निकाल लाठी-डंडे, ईंटों से तोड़ डाला

ग्रामीण महिलाओं ने ठेके से शराब की पेटियां निकाल लाठी-डंडे, ईंटों से तोड़ डाला

February 22, 2024
चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान आंत काटी, मुकदमा

चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान आंत काटी, मुकदमा

June 8, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.