आगरा। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कुछ युवकों द्वारा अपनी जिंदगी खतरे में डाल दी गई। वह चलती गाड़ी में से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है और गाड़ी को सीज कर दिया है। इससे पूर्व भी सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों की स्टंट करने पर गिरफ्तारी की थी।
मंगलवार को एमजी रोड पर दो युवक चलती कार की खिड़की में से बाहर निकल कर स्टंट कर अपनी रील बना रहे थे। किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने गाड़ी को ट्रेस किया। रील बनाने वालों में से एक की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। इसका नाम सोनू है। विजय और प्रदीप को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।











