आगरा। निबोहरा में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
तीन दिन पहले खेत में एक महिला का शव मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी अमरदीप लाल ने बताया महिला की पहचान श्यामो निवासी ईंधोनी के रूप में हुई थी। जांच में पता चला एक युवक का महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 27 मार्च को युवक महिला को लेकर खेतों में बातचीत करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसकी उसने खेतों में पड़े तार से ही गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया है कि महिला काफी समय से रुपए के लिए ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने हत्या की है। पुलिस ने हत्यारोपी श्रीप्रकाश को जेल भेज दिया है।











