• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मारहरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

मारहरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

इस सीट पर परसीमन से जातिगत परिस्थितियां बदल गई हैं

February 8, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। लोधी राजपूत बाहुल्य मारहरा विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। भाजपा के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी और सपा के अमित गौरव यादव उर्फ टीटू और बसपा के योगेश के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय है।

2017 के चुनाव में इन्हीं दो दिग्गजों के बीच मुकाबला हुआ था, उस चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र लोधी को 92507 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम सपा के अमित गौरव यादव उर्फ टीटू को 59075 वोट मिले थे। बसपा के शलभ माहेश्वरी को 31,106 वोट मिले थे उस चुनाव में 9 प्रत्याशी मैदान में थे। जब के इस चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों में कांग्रेस के तारा सिंह भी हैं।

इतिहास गवाह है कि इस सीट पर परसीमन से जातिगत परिस्थितियां बदल गई हैं। यही सीट पहले निधौली कला के नाम से विख्यात थी तब यह सीट यादव बाहुल्य थी। इसीलिए 1993 के चुनाव में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सीट से चुनाव लड़े थे उससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव भी इस सीट पर भाग्य आजमा कर हार चुके हैं। इस सीट पर पूर्व विधायक ए के सिंह की मृत्यु के बाद उनके बेटे सपा के टिकट पर अमित गौरव यादव उर्फ टीटू चुनाव जीते थे लेकिन पिछले चुनाव में भी इस सीट की प्रवृत्ति बदलने से चुनाव हार गए। पहले यह सीट यादव बाहुल्य हुआ करती थी लेकिन अब इस सीट पर लोधी राजपूत की संख्या सर्वाधिक है।

बदली हुई परिस्थितियों में मारहरा विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा यह तय है। इस मुकाबले में भाजपा बसपा और सपा में से कौन बाजी मारेगा यह आने वाला वक्त ही गवाही देगा। 10 मार्च को मतगणना में चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा, अभी कहना मुश्किल है। प्रारंभिक तस्वीर में फिलहाल जोड़-तोड़ का गणित खेला जा रहा है। यहां मतदान 20 फरवरी को होगा।

Previous Post

तमंचा लेकर लूट करने की फिराक में खड़ा था शातिर

Next Post

उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

Related Posts

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रकाबगंज में ठेल वालों से वसूली कर रहा दुकानदार, पुलिस ने कसा शिकंजा

रकाबगंज में ठेल वालों से वसूली कर रहा दुकानदार, पुलिस ने कसा शिकंजा

July 31, 2025
किडनैप करने वाले आरोपी ने दिल्ली में एक महिला को बेच दी थी बच्ची

किडनैप करने वाले आरोपी ने दिल्ली में एक महिला को बेच दी थी बच्ची

October 17, 2025
फरियादियों के लिए मसीहा बन गए हैं पुलिस अपर आयुक्त

फरियादियों के लिए मसीहा बन गए हैं पुलिस अपर आयुक्त

March 1, 2023
शर्मनाक— पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवासों में दूसरी बार चोरी

शर्मनाक— पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवासों में दूसरी बार चोरी

August 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.