• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फरियादियों के लिए मसीहा बन गए हैं पुलिस अपर आयुक्त

फरियादियों के लिए मसीहा बन गए हैं पुलिस अपर आयुक्त

सुबह 10:00 बजे से रात के 7:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर सुनते समस्याएं

March 1, 2023
in Agra, Good Work, Police

आगरा। आईपीएस केशव चौधरी जिस जिले में भी रहते हैं। वहां वह पीड़ितों के लिए मसीहा बन जाते हैं। आगरा में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सिर्फ तीन महीने के कार्यकाल में ही वह इतने लोकप्रिय हो गए हैं कि रोजाना सौ से डेढ़ सौ पीड़ित उनके पास न्याय की आस लेकर पहुंच रहे हैं। हर रोज उनके द्वारा कई ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है जो कई सालों और कई महीनों से पेंडिंग थे।

पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी डीआईजी रैंक के अधिकारी हैं। वह कई जिलों में पुलिस कप्तान रहे हैं। जिस- जिस जिले में वह रहे हैं उस जिले की जनता उन्हें अभी भी याद करती है। वह अपनी कार्यशैली से सामने वाले को इतना प्रभावित कर देते हैं कि वह ना चाहते हुए भी उनके गुणगान करने लगता है। आगरा में भी उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। जिन-जिन पीड़ितों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। वह उनका प्रचार कर रहे हैं। वह दूसरे  पीड़ित लोगों से बोल रहे हैं कि यदि पुलिस अपर आयुक्त के सामने जाओगे तो समस्या का समाधान भी पाओगे। आलम यह हो गया है कि रोजाना सौ से डेढ़ सौ फरियादी उनके सामने आ रहे हैं। इनमें अधिकतर वह हैं जो सालों से न्याय की आस में भटक रहे थे। मौके से ही समाधान का निस्तारण होता देख लोग उन्हें दुआएं देकर जा रहे हैं। पुलिस अपर आयुक्त के द्वारा फरियादियों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया जाता है, उनसे कहा जाता है कि उनके कहने के बाद भी अगर पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करें तो वह उन्हें कॉल करें। थाना पुलिस के द्वारा अगर पीड़ित की सुनवाई नहीं की जाती है तो वह उन्हें वहीं से फोन करता है। इसके बाद पुलिस अपर आयुक्त के द्वारा थाना प्रभारी की जमकर क्लास लगाई जाती है। क्लास लगने के बाद थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल पीड़ित की समस्या को सुना जाता है और उसका निस्तारण किया जाता है।

पीड़ितों की समस्या सुनते हुए पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी।

पुलिस अपर आयुक्त सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 7:00 बजे तक निरंतर अपने ऑफिस में बैठते हैं। ऑफिस के पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने अब तक के कार्यकाल में पहली बार किसी आईपीएस को इतने लंबे समय तक बैठते हुए देखा है। 

94544 00376 पर करें शिकायत

पुलिस अपर आयुक्त के द्वारा अपना मोबाइल नंबर 9454400376 जारी किया गया है। यह उन पीड़ितों के लिए है जिनकी सुनवाई थानों में नहीं हो रही है। पुलिस अपर आयुक्त द्वारा पीड़ितों से यह भी कहा जा रहा है अगर उनसे कोई भी पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो वह इस  नंबर पर उनकी शिकायत करें।

समीक्षा बैठक में छूट रहे पसीने

 पुलिस अपर आयुक्त द्वारा इस बात की भी समीक्षा की जा रही है कि चोरी हुए वाहनों में कितने वाहन बरामद किए गए हैं। जो लोग गुमशुदा हैं उनकी बरामदगी कितनी हो रही है। चोरी की विवेचना में माल कितना बरामद हो रहा है। विवेचना कितने समय से लंबित हैं। अब तक की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि शहर के थानों का बहुत बुरा हाल है। कई थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। एसीपी भी मॉनिटरिंग के मामले में फेल हैं। 

Previous Post

नेटकॉन 2022 में टीबी और सांस संबंधी बीमारियों पर हुई चर्चा

Next Post

जगनेर में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की हत्या

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
जगनेर में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की हत्या

जगनेर में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंस्पेक्टर एत्मादपुर पर 85 साल के बुजुर्ग ने लगाए थप्पड़ मारने के आरोप

इंस्पेक्टर एत्मादपुर पर 85 साल के बुजुर्ग ने लगाए थप्पड़ मारने के आरोप

December 26, 2025
स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

July 31, 2024
आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026
अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

April 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.