• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा में सिर्फ 13 कॉलेज ही पकड़े गए नकल में, नकल के गढ़ मैनपुरी में एक भी नहीं

आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा में सिर्फ 13 कॉलेज ही पकड़े गए नकल में, नकल के गढ़ मैनपुरी में एक भी नहीं

August 10, 2022
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय नकल में पकड़े गए कॉलेजों को डिबार किए बिना द्वितीय सेमेस्टर के लिए केंद्रों की सूची बना रहा था। औटा पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में जाकर हंगामा कर दिया।  हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने 13 कॉलेजों के डिबार होने की सूची जारी की है। हैरानी की बात यह है कि मैनपुरी जैसे नकल के गढ़ में एक भी कॉलेज नकल में दोषी नहीं पाया गया है।  आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में सिर्फ 13 कॉलेज ही नकल में दोषी पाए गए हैं,  जबकि विश्वविद्यालय ने नकल पकड़ने के लिए जिन वाहनों से उड़नदस्ते भेजे थे, उन वाहनों के नाम पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि लाखों रुपए का तेल फूंकने के बाद विश्वविद्यालय सिर्फ 13 कॉलेजों को ही पकड़ पाया है।

13 अगस्त से विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं।  इस बार भी औटा को केंद्र बनाने के मामले में बाहर रखा गया है। औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा आज विश्वविद्यालय में पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक को एक पत्र दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कितने कॉलेजों में नकल पकड़ी और कितने कॉलेजों को डिबार किया। वहीं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की रिपोर्ट क्या थी? महामंत्री के द्वारा इस पत्र के देने के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश सिंह के द्वारा 13 कॉलेज के डिबार होने की सूची जारी की गई। इसमें आगरा के सिर्फ दो, मथुरा के चार और फिरोजाबाद के 7 कॉलेज हैं। कुल मिलाकर 13 कॉलेज ही डिबार किए गए हैं। दूसरी ओर औटा महामंत्री की ओर से कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के बारे में भी पूछा गया था। महामंत्री को इस बात की जानकारी हुई थी कि प्रोफेसर वीके सारस्वत ने कई कॉलेजों में कैमरा नहीं चलने को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट को लेकर महामंत्री शासन में शिकायत ना कर दें। इसलिए विश्वविद्यालय ने 69 कॉलेजों की भी सूची जारी की है। इन कॉलेजों में कैमरे नहीं चलने की बात कही गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि इन कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा

Previous Post

प्राथमिक उपचार में प्रशिक्षित होना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक

Next Post

How Much Does It Cost to Mine 1 Bitcoin?

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post

How Much Does It Cost to Mine 1 Bitcoin?

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बड़ी आसानी से भाग गया करणी सेना का अध्यक्ष

एसीपी और इंस्पेक्टर के सामने बड़ी आसानी से भाग गया करणी सेना का अध्यक्ष

May 14, 2025
AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026
चौधरी लटूरी सिंह के मझले पुत्र पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप का कैंसर से निधन

चौधरी लटूरी सिंह के मझले पुत्र पूर्व एमएलसी चंद्र प्रताप का कैंसर से निधन

February 25, 2022
श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

August 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.