आगरा। खंदौली क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है। दूसरा घायल है। घायल को उपचार के लिए पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। दूसरी ओर मृतक छात्र के यहां कोहराम मचा हुआ है।
इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। आज सुबह सात बजे मोहित पुत्र रौतान सिंह निवासी नगला नीम और रोहित पुत्र सज्जन सिंह दोनों एक मोटरसाइकिल से परीक्षा देने के लिए सादाबाद जा रहे थे। दोनों मामा और फूफी के बेटे हैं। मई के पास वह ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। सामने से एक ऑटो आ गया। ऑटो से बाइक टकराने के बाद दोनों दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर खंदौली आनंद वीर सिंह तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसमें रोहित की मृत्यु हो गई है। मोहित सिंह की हालत गंभीर है।











