आगरा। आगरा में एक बार फिर से खनन माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं। जगनेर में खनन माफिया ने पुलिस पर बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस भवनई पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जगनेर-भवनई मार्ग पर दो ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। इस पर चालकों को रोकने का प्रयास किया गया तो चालकों ने पुलिस कर्मियों पर टैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामनिवास निवासी खिडोरा, थाना बसेड़ी, धौलपुर व राजकुमार निवासी नयापुरा, थाना सोने का गुर्जा, धौलपुर शामिल हैं।











