• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टेंट वाली भाड़े की कुर्सी-मेज पर परीक्षाएं  करा रही  यूनिवर्सिटी

टेंट वाली भाड़े की कुर्सी-मेज पर परीक्षाएं करा रही यूनिवर्सिटी

छलेसर कैंपस में चल रही हैं बीपीएड कोर्स की परीक्षाएं, गैलरी में भी बिठाये जा रहे हैं छात्र

February 17, 2024
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग प्राप्त करने की रणनीति बनाने वाली डॉ. भीमराव आम्बेडकर यूनिवर्सिटी टेंट की कुर्सी और मेज भाड़े पर लेकर परीक्षाएं करा रही है। ऐसी पहली यूनिवर्सिटी होगी जिसमें छात्रों के लिए बेंच तक नहीं है। टेंट की कुर्सियां मंगा कर परीक्षाएं कराई जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ की सख्त सरकार में परीक्षाओं का इस यूनिवर्सिटी में कई बार बुरा हाल देखने को मिल चुका है लेकिन अधिकारियों पर कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। 

वर्तमान में बीपीएड कोर्स की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के लिए छलेसर कैंपस को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां पर परीक्षाओं का जमकर मखौल उड़ रहा है। भाड़े पर टेंट की दावत वाली कुर्सियां और मेज मंगाकर परीक्षाएं कराई जा रही हैं। स्थिति यह है कि क्लास रूम के अलावा गैलरी में बाथरूम के सामने भी छात्र-छात्राओं को बैठा दिया गया है।

छलेसर कैंपस में गैलरी में बैठकर परीक्षाएं देते हुए बीपीएड के छात्र।

जिस यूनिवर्सिटी में अभी तक बड़े-बड़े घोटाले देखने को मिल चुके हैं उस यूनिवर्सिटी में फर्नीचर तक की व्यवस्था नहीं है। कुलपति और उनकी टीम के द्वारा कुलाधिपति के सामने भी राजभवन में यह कहा गया है कि नैक में ए प्लस प्लस ग्रेडिंग प्राप्त करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। कुलाधिपति की भी यही अपेक्षा है कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर यूनिवर्सिटी नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करें। सवाल खड़े हो रहे हैं कि यहां पर जो स्थिति है उसके हिसाब से यूनिवर्सिटी को बी ग्रेड भी मिल जाये तो बहुत है। टेंट की भाड़े की कुर्सी और मेज पर परीक्षाएं क्यों कराई जा रही हैं? इस बात की जानकारी के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओमप्रकाश का फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

महाराणा प्रताप कॉलेज को भी बना दिया था केंद्र, दावत की तरह कराई थी परीक्षाएं

महाराणा प्रताप कॉलेज में दावत की तरह हो रही परीक्षाओं का फाइल फोटो।

सितंबर 2022 में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और केंद्र बनाने वाले शिक्षकों ने महाराणा प्रताप कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया था। इस कॉलेज में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं थी। फिर भी उसे केंद्र बना दिया गया था। केंद्र पर टेंट की भाड़े की कुर्सियां और मेज मंगा कर पंगत वाली दावत की तरह परीक्षाएं कराई गई थी। मीडिया में मामला सुर्खियों में आने के बाद बड़ी मुश्किल से विश्वविद्यालय ने केंद्र बदला था। यहां तो कॉलेज पर केंद्र बदलने की कार्रवाई कर दी थी लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी में ही टेंट की कुर्सियों पर परीक्षाएं हो रही हैं। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर कौन कार्रवाई करेगा। यह सवाल खड़े हो रहे हैं?

90 हजार का बेड और 85 हजार की अलमारी बनवा चुका है विश्वविद्यालय

अगर फर्नीचर की बात करें तो विश्वविद्यालय अब तक करोड़ों रुपए का फर्नीचर खरीद चुका है। जिस रेट में विश्वविद्यालय में खरीदारी हुई है उस रेट को सुनकर एसटीएफ भी हैरान हो गई थी। गेस्ट हाउस के लिए विश्वविद्यालय ने करीब 90 हजार का बेड, 85 हजार की अलमारी, 10 हजार की साइड कैबिनेट बनवाई थी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 25 बेड, 25 अलमारी और 86 कैबिनेट बनवाये थे।

Previous Post

छेड़छाड़ के आरोपी को मिली सात साल की सजा

Next Post

ताज महोत्सव का हुआ आगाज, हो रहे रंगारंग कार्यक्रम

Related Posts

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल

June 22, 2026

आगरा।  किरावली तहसील परिसर में एक फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीटने...

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

Next Post
ताज महोत्सव का हुआ आगाज, हो रहे रंगारंग कार्यक्रम

ताज महोत्सव का हुआ आगाज, हो रहे रंगारंग कार्यक्रम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दबंगों से समझौता न करने पर पुलिस ने पीड़ित को धमकाया, आरोप

दबंगों से समझौता न करने पर पुलिस ने पीड़ित को धमकाया, आरोप

October 26, 2024
आगरा के जिला जज का तबादला, बागपत के जिला जज उनकी जगह आगरा आए

आगरा के जिला जज का तबादला, बागपत के जिला जज उनकी जगह आगरा आए

April 30, 2025
बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

April 7, 2024
बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल
  • पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने
  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.