• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

अगर कर्मचारी चाहें तो सुधर सकती विश्वविद्यालय की छवि बोले कुलपति

January 28, 2022
in Education

आगरा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने शुक्रवार सुबह कर्मचारियों के साथ में बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि कर्मचारी ही विश्वविद्यालय की छवि को सुधार सकते हैं। इसलिए वह छात्रों के कामों को नहीं लटकाएं। अगर छात्र यहां से खुश होकर जाएगा तो विश्ववद्यालय की एक अच्छी छवि विकसित होगी।

कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने गुरुवार को चार्ज लिया है। नए कुलपति की नियुक्ति तक वह विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। गुरुवार को उन्होंने ओएस और शिक्षकों के साथ में बैठक की थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने सभी कर्मचारियों को जुबली हॉल में उपस्थित होने के लिए आदेश जारी कराया। कर्मचारियों से कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि बहुत खराब है। यहां से छात्र लगातार पलायन कर रहे हैं। अब तो अलीगढ़ विश्वविद्यालय भी बन गया है। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेज वहां चले जाएंगे। इससे यहां इनकम भी कम हो जाएगी। इसलिए कर्मचारी छात्रों के कामों को बिल्कुल नहीं लटकाएं। वह सुबह समय से अपने कार्यालय में आएं और शाम को 5:00 बजे ही जाएं। अगर वह छात्रों की समस्याओं का एक बार में ही समाधान कर देंगे तो हो सकता है विश्ववद्यालय की छवि सुधारना शुरू हो जाए। कुलपति ने यह भी कहा कि यहां आवासीय विंग में चल रहे कई कोर्सों में चार बच्चे हैं और टीचर पूरे हैं, जबकि छात्र ही आमदनी बढ़ा सकते हैं।

कर्मचारियों से वार्ता करने के बाद कुलपति परीक्षा विभाग का दौरा करने के लिए गए। कुलपति ने टेक्निकल सेल, बीएससी, एमए, नामांकन विभाग, चार्ट रूम का दौरा किया। चार्ट रूम में चार्टों को अव्यवस्थित देखकर वह नाराज हो गए। कुलपति बोले सभी चार्टों को सीनेट हॉल में रखा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक और कर्मचारी वही बैठेंगे। कुलपति ने प्रोविजनल डिग्री विभाग में जाकर यह भी कहा कि प्रोविजनल डिग्री देना बंद कीजिए, जितने दीक्षांत समारोह हो चुके हैं उनकी ओरिजिनल डिग्री छात्रों को 2 दिन के अंदर मिल जानी चाहिए। कुलपति को लाइब्रेरी में दौरे के दौरान काफी गंदगी और अव्यवस्था मिली। यह देख उन्होंने स्टाफ से कहा कि अभी मुझसे 50,000 रुपये लेकर जाइए और यहां पर सफाई कराकर छात्रों के बैठने का इंतजाम कीजिए। कुलपति ने यह भी कहा कि लाइब्रेरी अब सुबह 10:00 से रात के 8:00 बजे तक खुलेगी।

 सालों पुरानी डिग्री पेंडिंग में देख कर भी नहीं की कार्रवाई

आगरा। कुलपति जब  चार्ट रूम में निरीक्षण पर गए थे तो वहां पर उन्होंने 4 से 5 साल पुरानी डिग्री पेंडिंग में देखी। यह अभी तक डिस्पैच ही नहीं की गई थी। कर्मचारियों की लापरवाही देखने के बाद ही कुलपति ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

चार्ट रूम में निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक।
नामांकन विभाग में कुलपति के निरीक्षण के दौरान उनके साथ कुलसचिव संजीव कुमार सिंह।
Previous Post

हाथरस में विरोध के बीच भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Next Post

फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में क्या हैं समीकरण, जानें इस खबर में

Related Posts

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

June 12, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

May 18, 2026

आगरा। भीषण गर्मी और मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों...

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

Next Post

फतेहपुर सीकरी, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में क्या हैं समीकरण, जानें इस खबर में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सियार ने मासूम बच्चे पर बोला हमला, काटकर किया घायल

सियार ने मासूम बच्चे पर बोला हमला, काटकर किया घायल

November 15, 2023
पांच अगस्त को मुख्यमंत्री एडीए की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप का करेंगे शुभारंभ

पांच अगस्त को मुख्यमंत्री एडीए की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप का करेंगे शुभारंभ

August 2, 2025
दर्शन करने गया था परिवार, घर से चोरों ने लाखों उड़ाये

दर्शन करने गया था परिवार, घर से चोरों ने लाखों उड़ाये

April 6, 2023
आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

June 8, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली
  • जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
  • जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.