• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तमंचे के सामने पुलिस वालों के हाथ में एके-47 होने पर भी भागने पर हो रही किरकिरी

तमंचे के सामने पुलिस वालों के हाथ में एके-47 होने पर भी भागने पर हो रही किरकिरी

आगरा के कई थाना क्षेत्र में खनन जोरों पर, पुलिस रोकने में हुई फेल

September 9, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में खनन माफिया के तमंचे के सामने पुलिस के उल्टे पांव भागने पर किरकिरी हो रही है। पुलिस की पूरी जीप थी और खनन माफिया चंद ही थे। फिर भी पुलिस को डरकर भागना पड़ा। घायल सिपाही का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की किरकिरी होने के बाद थाना पुलिस ने इस मामले में अभी तक सात लोगों को पकड़ लिया है। सभी को जेल भेजा गया है। चार राजस्थान और तीन खेरागढ़ के निवासी हैं। 

खेरागढ़ में खनन माफिया के गुर्गे ने शनिवार की सुबह तमंचे से सिपाही अजय कुमार को गोली मारी थी। खेरागढ़ में समाध मार्ग पर बालू की ट्रैक्टर-ट्रॉली एक प्लाट में कीचड़ में फंस गई थी। सूचना पर एसआई वरदानी लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस को देखकर ललकारते हुए गोलियां चलाई थीं। एक गोली सिपाही अजय कुमार के सिर में लगी थी। जख्मी सिपाही को लेकर इंस्पेक्टर खेरागढ़ आगरा आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उनकी जीप में टक्कर मारी थी। डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि घटना में पुलिस ने अभी तक खेरागढ़ निवासी नेमी कुशवाह, मोहर सिंह, मुकेश अग्रवाल और धौलपुर निवासी राजपाल, योगेश, विजय और विनय सिंह को पकड़ा है। चार ट्रैक्टर और दो बाइक जब्त किए गए हैं। सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि गोली सत्यप्रकाश नाम के युवक ने चलाई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने खनन के नेटवर्क से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित किया है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली हुई है। खनन का अवैध धंधा मामूली नहीं है। दबंग लोग इससे जुड़े हुए हैं। बेरोजगार युवक रुपयों के लालच में इस नेटवर्क का हिस्सा बन गए हैं। एक चक्कर में ही उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। पुलिस ने उन लोगों को भी चिन्हित किया है जिनकी गाड़ियां खनन में चलती हैं। उनके गुर्गे राजस्थान और आगरा के बीच खनन के अवैध परिवहन का काम करते हैं।

Previous Post

लोहामंडी में घर में घुसकर छेडछाड़, नेत्रहीन भाई को पीटा

Next Post

संजय प्लेस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार में घुसी कार

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
संजय प्लेस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार में घुसी कार

संजय प्लेस में देर रात हल्दीराम रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार में घुसी कार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सपा सरकार ने किया वसूली और उत्पीड़न जबकि भाजपा दे रही व्यापारियों को सुरक्षा

सपा सरकार ने किया वसूली और उत्पीड़न जबकि भाजपा दे रही व्यापारियों को सुरक्षा

March 19, 2023
वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

वन विभाग के कार्यालय के सामने आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

December 25, 2025
ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

December 6, 2023
जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

June 15, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.