• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पनवारी कांड में जेल गए 35 दोषियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

पनवारी कांड में जेल गए 35 दोषियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

30 मई को आगरा की एससी एसटी कोर्ट ने भेजा था जेल

August 29, 2025
in administration, Agra, Court, Crime, Cultural, Politics

आगरा। पनवारी कांड में आगरा की एससी एसटी कोर्ट से जेल गए 35 लोगों की हाईकोर्ट से जमानत हो गई है। जेल में ऑर्डर आते ही सभी की रिहाई होगी। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा हाईकोर्ट में जमानत के लिए पैरवी की गई थी।

 21 जून 1990  को सिकंदरा के गांव पनवारी में भरत सिंह कर्दम की बहन मुंद्रा की बारात आनी थी। जाट बाहुल्य इस गांव में दबंगों ने बारात चढ़ने का विरोध किया। इस पर बवाल मच गया। जाट और जाटवों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। तमाम लोगों की जानें चली गईं। सबसे ज्यादा नुकसान जाटव समाज के लोगों का हुआ था। आसपास के इलाकों के जाटों ने जाटवों के गांवों पर हमला बोल दिया। भरतपुर से भी जाट आगरा पहुंच गए थे। दंगा भड़कने से तत्कालीन जिलाधिकारी आगरा अमल कुमार वर्मा और एसएसपी कर्मवीर सिंह ने गांव में बैठकें कीं।  जाटों ने अधिकारियों और नेताओं के सामने ही उपद्रव मचा दिया था। पुलिस को गोली चलाकर गांव से भागना पड़ा था। करीब 10 दिनों तक गांव में कर्फ्यू लगा रहा था। मुकदमा विचारण के दौरान 22 लोगों की मृत्यु हो गई थी। 30 मई को 35 दोषियों को एससी-एसटी कोर्ट ने पांच साल का कठोर कारावास का दंड सुनाया था। यह सभी जेल में बंद थे। हाई कोर्ट से जमानत के लिए विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पैरवी की जा रही थी। विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि गुरुवार को सभी की जमानत हो गई है।

Previous Post

आगरा में तैनात पीसीएस की आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत

Next Post

तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

तहरीर में से तमंचे वाली बात हटाओ तब लिखा जाएगा मुकदमा- बोली ताजगंज पुलिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नमो दौड़ में युवाओं ने दिखाया अपना दमखम, खेलों के प्रति बढ़ी रुचि

नमो दौड़ में युवाओं ने दिखाया अपना दमखम, खेलों के प्रति बढ़ी रुचि

February 21, 2024
बसई अरेला में चामुंडा मंदिर के पास जमीन समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिला

बसई अरेला में चामुंडा मंदिर के पास जमीन समतल करने के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिला

December 27, 2024
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सालुंखे

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सालुंखे

April 2, 2023
शमसाबाद में पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास

शमसाबाद में पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास

July 16, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.