• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंचा पानी, बेलनगंज-फाउंड्री-नगर दयालबाग सहित कई क्षेत्र जलमग्न

लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंचा पानी, बेलनगंज-फाउंड्री-नगर दयालबाग सहित कई क्षेत्र जलमग्न

लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी, यमुना किनारे वाहनों के पहिए थमे

September 9, 2025
in administration, Agra, disaster, Weather

आगरा। यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंच गया है। इस वजह से बेलनगंज, दयालबाग, एत्माउद्दौला, फाउंड्री नगर, दयालबाग, बलकेश्वर सहित कई क्षेत्र जल मग्न हो गए हैं। फाउंड्री नगर में तो एक मकान ही ढह गया है।

आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह चिंता का विषय बना हुआ है। सोमवार को महालक्ष्मी मंदिर के पीछे की दीवार गिरने पर कई लोगों के गिरने की सूचना ने भी हड़कंप मचा दिया था। बेलनगंज क्षेत्र में भी कल ही पानी पहुंच गया था, जिसके कारण सेक्सरिया कॉलेज की छुट्टी करनी पड़ी थी। कल से आज तक यह और बढ़ चुका है।  बेलनगंज में विभिन्न इलाकों की सड़कों पर भरते पानी की वजह टैप किए हुए नालों का ओवरफ्लो होना है। हाथी घाट पर भी पानी भर चुका है। भैंरो पार्क गली तक पानी पहुंच चुका है। मंगलवार सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स, आगरा पर गेज रीडिंग 152.805 मीटर दर्ज की गई। यह स्तर खतरे के निशान 152.400 मीटर से ऊपर है। यमुना का उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 154.760 मीटर है। वर्तमान में जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है।

ताजमहल को छूकर बह रही है यमुना, दशहरा घाट डूबा
ताजमहल के पार्श्व में स्थित गार्डन पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। यमुना ताजमहल की दीवार को छूकर बह रही है। बसई घाट स्थित ताजमहल की उत्तर-पश्चिमी बुर्जी के बराबर से पानी बाग खान-ए-आलम में पहुंच गया है। यहां जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। दशहरा घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इस तरफ किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

1837 में बना था यमुना किनारा रोड
यमुना वर्ष 1837 से पूर्व तक आगरा किला को छूकर बहती थी। वर्ष 1837 में यमुना किनारा रोड बनाया गया था। आस्ट्रियाई इतिहासकार ईबा कोच ने अपनी किताब ‘द कंप्लीट ताजमहल एंड दि रिवरफ्रंट गार्डंस आफ आगरा’ में वर्ष 1837 में राहत कार्य के रूप में यमुना किनारा रोड बनवाने का जिक्र किया है। तब इसे स्ट्रेंड रोड के रूप में जाना जाता था। इससे पूर्व यमुना के दोनों किनारों पर उद्यान व हवेलियां बनी हुई थीं। वर्ष 1666 में शाहजहां की मृत्यु होने पर आगरा किला से ताजमहल तक उसके शव को नाव में रखकर ले जाया गया था।

 यमुना किनारे थमे वाहनों के पहिया
यमुना के जलस्तर ने बढ़ते-बढ़ते यमुना किनारा रोड के आवागमन को पहले ही प्रभावित कर दिया था लेकिन सोमवार को भी इससे राहत नहीं मिली। हालांकि काली देवी मंदिर के पास पुल के नीचे हुए जलभराव को यमुना में गिरते नालों में रेत के बोरे लगाकर टैप कर दिया, जिससे वहां की जलभराव की समस्या दूर हो गई। लेकिन कामाख्या देवी मंदिर के पास स्थित तिराहा पर नालों से होते हुए यमुना जल जमा होने से भारी जलभराव हो गया।

ताजगंज मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह का रास्ता बंद

यमुना नदी में बाढ़ आने से ताजगंज मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह का रास्ता बंद हो गया है जिससे अंतिम संस्कार प्रभावित हुए हैं। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने असमर्थता जताई है। जलस्तर बढ़ने से फाउंड्रीनगर घाट भी प्रभावित है। अब मलका का चबूतरा शाहगंज आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन और चावली मधुनगर में अंतिम संस्कार हो रहे हैं।

Previous Post

सेंट पीटर्स में हर्षोल्लास के साथ मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, सिखाया दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार

Next Post

हत्यारोपी के नहीं पकड़े जाने पर एसओजी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों का पूर्वी जोन ट्रांसफर

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
हत्यारोपी के नहीं पकड़े जाने पर एसओजी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों का पूर्वी जोन ट्रांसफर

हत्यारोपी के नहीं पकड़े जाने पर एसओजी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों का पूर्वी जोन ट्रांसफर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कीचड़ की वजह से महिला की फिसली स्कूटी, ट्रक के नीचे आकर मौत

कीचड़ की वजह से महिला की फिसली स्कूटी, ट्रक के नीचे आकर मौत

June 24, 2023
2030 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, स्मार्ट सोच, नवोन्मेष द्वारा समस्या नहीं समाधान की तरफ सोचें

2030 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, स्मार्ट सोच, नवोन्मेष द्वारा समस्या नहीं समाधान की तरफ सोचें

June 17, 2023
डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026
सांसद सुमन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगीं

सांसद सुमन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगीं

April 27, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.