• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंडल की रैंक इस माह गिरकर 15 वें स्थान पर पहुंचने पर आयुक्त ने असंतोष जताया

मंडल की रैंक इस माह गिरकर 15 वें स्थान पर पहुंचने पर आयुक्त ने असंतोष जताया

आयुक्त ने कई विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई

December 17, 2025
in administration, Agra

आगरा। आगरा मंडल में जनशिकायतों के निस्तारण और राजस्व वसूली की स्थिति को लेकर मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक की।

लघु सभागार में आयोजित मंडल स्तरीय आईजीआरएस समीक्षा बैठक में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमी, शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने और फीडबैक कमजोर रहने पर आयुक्त ने कई विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। आयुक्त ने उप श्रमायुक्त, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, संयुक्त शिक्षा निदेशक, पर्यटन अधिकारी, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, उप निदेशक मंडी, अधिशासी अभियंता जलनिगम (नगरीय) सहित अन्य अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों में तत्काल शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक की शुरुआत कर वसूली की समीक्षा से हुई। वाणिज्य कर में आगरा लक्ष्य के सापेक्ष काफी पीछे पाया गया, जबकि मैनपुरी में भी गत वर्ष की तुलना में प्रगति कम रही। आयुक्त ने सभी पैरामीटर्स में सुधार लाने के निर्देश दिए। आगरा में आरसी वसूली बेहद कम होने पर विशेष नाराजगी जताई गई और मथुरा में भी वसूली बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा गया। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन में आगरा लक्ष्य से पीछे रहा, वहीं फिरोजाबाद की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। आबकारी मद में भी वसूली बढ़ाने पर जोर दिया गया। परिवहन मद में आगरा और मथुरा लक्ष्य से पीछे रहे, जिस पर अधिक से अधिक आरसी वसूली के निर्देश दिए गए। विद्युत मद में फिरोजाबाद की प्रगति बढ़ाने और आगरा में सर्वाधिक आरसी बकाया होने पर अपर जिलाधिकारी के समन्वय से लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। खनिज मद में फिरोजाबाद और मथुरा तथा विधिक माप विज्ञान में चारों जनपदों की वसूली प्रगति सुधारने के निर्देश जारी किए गए।

आईजीआरएस रैंकिंग पर चिंता, फीडबैक सुधारने के निर्देश

आईजीआरएस समीक्षा में मंडलीय प्रभारी/अपर आयुक्त ने अवगत कराया कि वर्तमान रैंकिंग में मैनपुरी 6वें, फिरोजाबाद 22वें, मथुरा 27वें और आगरा 42वें स्थान पर है। मंडल की रैंक इस माह गिरकर 15वें स्थान पर पहुंचने पर आयुक्त ने असंतोष जताया। उन्होंने जनपदवार संतोषजनक फीडबैक प्रतिशत बढ़ाने, हर शिकायत में शिकायतकर्ता से संपर्क करने और अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की गहन समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Previous Post

ताला ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर चोर दबोचे

Next Post

चांदी चोरी के  मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
चांदी चोरी के  मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

चांदी चोरी के  मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शब्बीर अब्बास बने आगरा उत्तर से बसपा उम्मीदवार

January 19, 2022
20 अगस्त को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 77 छात्र-छात्राओं को 117 पदक दिए जाएंगे

20 अगस्त को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 77 छात्र-छात्राओं को 117 पदक दिए जाएंगे

August 17, 2025
वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा -तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है- सुनकर शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, हुई मौत

वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा -तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है- सुनकर शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, हुई मौत

October 3, 2024
ड्यूटी छोड़ भाजपा नेता की जनसभा में पहुंचने पर दरोगा-सिपाही निलंबित

ड्यूटी छोड़ भाजपा नेता की जनसभा में पहुंचने पर दरोगा-सिपाही निलंबित

January 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.