• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजू शर्मा की टांगे तोड़ने वाले पुलिसकर्मी खुले में घूम रहे, नहीं मिल रहा न्याय

राजू शर्मा की टांगे तोड़ने वाले पुलिसकर्मी खुले में घूम रहे, नहीं मिल रहा न्याय

अधिकारियों को और क्या सबूत चाहिए उसके साथ बर्बरता होने का जो मुकदमा लिखने में हो रही देरी

December 24, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। किरावली थाने में राजू शर्मा की दोनों टांगें तोड़ने वाले थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी खुले में घूम रहे हैं। यह देख पीड़ित परिवार अचंभित है। अभी तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से वह अचंभे में है। भविष्य में राजू चल पाएगा या नहीं अभी यह भी क्लियर नहीं है। राजू को अवैध हिरासत में रखना उसे थर्ड डिग्री देना सब कुछ पानी की तरह साफ है फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों दयालबाग चौकी प्रभारी ने एक युवक को छोड़ने के नाम पर दस हजार की रिश्वत ली थी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना तो दूर की बात है निलंबन भी नहीं किया गया। सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी गई। क्या कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से पुलिसकर्मी बेकाबू हो गए हैं? यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

हरी पर्वत क्षेत्र के श्री राम हॉस्पिटल में एडमिट राजू शर्मा का कहना है कि मुझे एक घंटे तक थर्ड डिग्री दी गई थी। दर्द सहना मेरे लिए मुश्किल हो गया था। आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। वह थानाध्यक्ष से रहम की भीख मांग रहे थे लेकिन वह जल्लाद बना हुआ था। वह डंडे पर डंडे तुड़वाता जा रहा था। वह जब थर्ड डिग्री दिए जाने वाले दिन की बात बताते हैं तो सहम जाते हैं। कह रहे हैं वह जीवन भर यह हादसा नहीं भूल पाएंगे। पुलिस की छवि उनकी नजरों में हमेशा के लिए खराब हो गई है। जल्लादों वाली हो गई है। उनका यह भी कहना है कि जिस रिटायर्ड फौजी बलबीर सिंह की हत्या के लिए उन्हें दोषी बताया जा रहा था, जिस दिन हत्या हुई थी उस दिन वह आगरा में थे। उनकी लोकेशन आगरा में निकलने पर भी उन्हें थर्ड डिग्री दी गई। दर्द कम करने के लिए डॉक्टर लगातार पैन किलर दे रहे हैं, लेकिन वह काम नहीं कर रही है। दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। राजू के पिता राधेश्याम का कहना है कि जब उनके बेटे के दोनों पैर तोड़ दिए गए तो पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने उनसे कहा थोड़ी गलती हो गई है। आप चिंता मत करना। मैं इलाज करा दूंगा। बस किसी से कुछ कहना नहीं है। सबसे यही बोलना बेटा चलते-चलते गिर गया है। जब उन्होंने अपने बेटे का हाल देखा तो उनकी आंखों में से आंसू बहने लगे। बेटा बोला पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पांच डंडे मेरे ऊपर तोड़ दिए। उनका कहना है कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जबरन उन्हें  कुछ देने की भी कोशिश की थी लेकिन वह उन्होंने लिए नहीं। थानाध्यक्ष का कहना था कि बच्चों को कुछ सामान दिलवा देना। राजू का कहना है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जब वह जेल भेजे जाएंगे तभी उसे न्याय मिलेगा। 

चौकी नहीं चला पाए और थाना पा गए नीरज

जो नीरज कुमार चौकी नहीं चला पाए थे 20 दिन ही बसई चौकी पर रह पाए और अपनी करतूत की वजह से आईपीएस की रिपोर्ट पर वहां से हट गए। उन्हें थाने की कमान दे दी गई। नीरज कुमार की बात करें तो वह हाई कोर्ट के आदेश को भी नहीं मानते हैं। एक मुकदमे को हाईकोर्ट ने क्वैश कर दिया। इसके बावजूद उन्होंने उसमें चार्जशीट लगा दी। कोर्ट में उनके खिलाफ और चार्जशीट सबमिट करने वाले एसीपी के खिलाफ बाद दायर हो चुका है, जिसमें सुनवाई चल रही है। नीरज कुमार के साथ जो दरोगा भी शामिल था उसकी भ्रष्टाचार की एक महीने पहले शिकायत हुई थी जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह थाने में ही बना रहा।

Previous Post

अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

Next Post

खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, अनुशासन, धैर्य, चरित्र निर्माण आदि सिखाते हैं: उपराष्ट्रपति

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, अनुशासन, धैर्य, चरित्र निर्माण आदि सिखाते हैं: उपराष्ट्रपति

खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, अनुशासन, धैर्य, चरित्र निर्माण आदि सिखाते हैं: उपराष्ट्रपति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं

February 6, 2022
फेसबुक ब्लॉगर रितिका सिंह की मां ने पुलिस पर लगाए सही तरीके से जांच नहीं करने के आरोप

फेसबुक ब्लॉगर रितिका सिंह की मां ने पुलिस पर लगाए सही तरीके से जांच नहीं करने के आरोप

June 30, 2022
जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

April 10, 2024
नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

May 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.