• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

August 6, 2026
in Agra, Crime

आगरा। इरादतनगर थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोर मैनेजर से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त बाइक, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। 

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चार अगस्त की शाम करीब 8:15 बजे कुर्रा चित्तरपुर निवासी एक कोल्ड स्टोर मैनेजर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह वीकापुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी होंडा मोटरसाइकिल और करीब 10 हजार रुपये लूट लिए तथा मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इरादतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस ने घटना के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। गुरुवार सुबह चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक वीकापुर पुलिया के आसपास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने कोल्ड स्टोर मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लूटी गई बाइक को अपने कब्जे में रखकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट पहले ही हटा दी थी और चेसिस नंबर को भी घिसकर मिटाने का प्रयास किया था, ताकि भविष्य में पुलिस वाहन की पहचान न कर सके। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद कर ली और आरोपियों की पूरी योजना धरी की धरी रह गई।

Previous Post

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

Next Post

नवीन जैन के सवाल पर वंदे भारत ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की प्रगति पर रेल मंत्री ने दिया जवाब

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

नवीन जैन के सवाल पर वंदे भारत ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की प्रगति पर रेल मंत्री ने दिया जवाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज में एक हॉस्पिटल में लगी आग, डॉक्टर सहित बेटी और बेटे की मौत

शाहगंज में एक हॉस्पिटल में लगी आग, डॉक्टर सहित बेटी और बेटे की मौत

October 5, 2022
दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

April 24, 2022
पुलिस ने अपने द्वारा ही लिखाए गए मुकदमे को किया झूठा साबित

पुलिस ने अपने द्वारा ही लिखाए गए मुकदमे को किया झूठा साबित

August 7, 2024
दिल्ली में तीनों नगर निगम एक होंगे, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला

दिल्ली में तीनों नगर निगम एक होंगे, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला

March 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.