• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िए

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िए

सभी मंदिरों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स रहा तैनात

March 1, 2022
in News

ऋषि चौहान, गौरव प्रताप सिंह
आगरा/एटा। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। बम-बम भोले के नारे सभी भक्तों के बीच में सुनने को मिले। कई जगहों पर शिवभक्त कांवरिया मोदी और योगी के रंग में सराबोर भी नजर आए। शिवजी के भजनों के साथ-साथ चुनावी गीत योगी-मोदी आएंगे की धुन पर वह जमकर नाचते दिखाई दिए। 

शिव भक्तों में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। आगरा की बात करें तो मनकामेश्वर, रावली मंदिर, कैलाश मंदिर, बलकेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में भक्त पहुंचे। सभी मंदिरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

एटा में कैलाश मंदिर और परशुराम की तपोभूमि परसौन में मेला आयोजित किया गया।  मान्यता है कि महर्षि परशुराम ने शिव जी की तपस्या की थी, जब भोले बाबा जल्द प्रसन्न नहीं हुए तो गुस्सैल स्वभाव के परशुराम ने शिव के मंदिर में फरसा दे मारा था, उसी का निशान परसौन के शिवलिंग में है। इसीलिए इस परसौन के मंदिर की मान्यता ज्यादा है। आज परसौन में इतनी भीड़ थी कि शिव भक्तों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को न सिर्फ बैरिकेडिंग लगानी पड़ी बल्कि मजिस्ट्रेट और फोर्स का खासा इंतजाम करना पड़ा।

इधर एटा में कैलाश मंदिर पर भारी भीड़ थी। प्रशासन को 4:00 बजे से यहां भी लगना पड़ा। कैलाश मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां की शिवलिंग भी अनूठी है। ऐसा शिवलिंग या तो नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में है या एटा में।  महाशिवरात्रि के पर्व पर आज हजारों श्रद्धालुओं ने इसी शिवलिंग पर दूध जल चढ़ाकर अभिषेक किया।

Previous Post

एटा में गुड व्यापारी से 92 हजार की लूट

Next Post

यूक्रेन में एक छात्र की गोली लगने से मौत होने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के कई परिवारों में मचा हड़कंप

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

Next Post
यूक्रेन में एक छात्र की गोली लगने से मौत होने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के कई परिवारों में मचा हड़कंप

यूक्रेन में एक छात्र की गोली लगने से मौत होने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के कई परिवारों में मचा हड़कंप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस आयुक्त ने किए कई थाना प्रभारियों के तबादले

पुलिस आयुक्त ने किए कई थाना प्रभारियों के तबादले

January 14, 2023
शाहगंज में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, एक घंटे बाद पाया गया काबू

शाहगंज में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, एक घंटे बाद पाया गया काबू

May 29, 2023
निबोहरा में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा, फूंक दी झोपड़ी

निबोहरा में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा, फूंक दी झोपड़ी

November 27, 2022
मुख्यमंत्री मंडल आयुक्त कार्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री मंडल आयुक्त कार्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक

August 4, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.