• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026
in administration, Agra, Politics

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों भोज कुमार शर्मा, तपेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा और सोनू मुग्दल ने नामांकन वापस लेने की घोषणा की। भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के प्रति बढ़ते समर्थन का संकेत बताया।

इस संबंध में भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सत्तो लाला फूड कोर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने अपने समर्थकों से भी हरि किशोर तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने का संकल्प जताया।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा की राष्ट्रसेवा, ‘सबका साथ, सबका विकास’ की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर हरि किशोर तिवारी के समर्थन का निर्णय लिया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, इन प्रत्याशियों के समर्थन से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। चार प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा को भाजपा चुनाव अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अब कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटेंगे। भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रसेवा और जनहितकारी नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विजय शिवहरे ने विश्वास जताया कि विधान परिषद चुनाव में भी पार्टी को व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के आधार पर पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी बात रख रहे हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, चुनाव के ब्रज क्षेत्र संयोजक हेमेंद्र शर्मा, आगरा महानगर शिक्षक चुनाव संयोजक विकास भारद्वाज, सह संयोजक राहुल सागर, संतोष कटारा, महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, विकास गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश चाहर और मनीष थापक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

Next Post

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

November 22, 2026

आगरा। ताजगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर...

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

November 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस ने आगरा से चुनावी अभियान का शंखनाद...

Next Post
सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा नगर श्री सम्मान

उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा नगर श्री सम्मान

August 3, 2022
आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

September 8, 2023
विधायक के घर से 400 मीटर की दूरी पर धंस गई सड़क

विधायक के घर से 400 मीटर की दूरी पर धंस गई सड़क

July 3, 2022
महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

महाकुंभ से लौट रही बस डिवाइडर तोड़ खाई में गई, कई घायल

February 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • 2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार
  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.