• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा की लाभार्थी योजनाएं अखिलेश के सपने चूर कर सकती हैं

भाजपा की लाभार्थी योजनाएं अखिलेश के सपने चूर कर सकती हैं

March 2, 2022
in National, News, Politics

-पीयूष गौतम-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी शोर थमने वाला है। अब सिर्फ दो चरणों के मतदान शेष रह गए हैं। छठे चरण का मतदान कल और सातवें चरण का मतदान सात मार्च को होगा। ऐसे में यूपी की सियासी फिजां साफ हो गई है। यूपी के विभिन्न हिस्सों से मिल रही सूचनाओं को सच मानें तो भाजपा की बढ़त अभी तक कायम है। हालांकि यह भी सत्य है कि सपा ने उसे कड़ी टक्कर दी है। वैसे भी इस चुनाव में किसी तरह की एंटी इंकंबेंसी नहीं है। ऐसे में यूपी का चुनाव हर मायने में अलग दिख रहा है। इतना ही नहीं, केंद्र की मोदी सरकार की कई योजनाएं सपा पर काफी भारी पड़ गई हैं। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के जिस मुद्दे को लेकर सपा और इसके प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता के बीच ले जाने की कोशिश की, उस पर योगी सरकार की शौचालय निर्माण, घर निर्माण और फ्री राशन की योजनाएं काफी भारी हैं। ऐसे लाभार्थियों की संख्या करोड़ों में है, जिसका कोई जवाब सपा के पास नहीं दिख रहा है।
यह बात सही है कि गांवों का विकास उस हिसाब से नहीं हुआ, जिसका दावा किया गया था। सड़कें भी नहीं बनीं, पशु खुलेआम घूम रहे हैं मगर जैसे ही फ्री राशन की बात होती है तो लोग कहते हैं कि हां, यह तो है। हमें फ्री राशन मिल रहा है। घर बन गए हैं, शौचालय का निर्माण कराया गया है। लोग बिजली आपूर्ति से भी खुश हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। ऐसे लाभार्थी वोटर खामोश हैं, जो अखिलेश यादव और सपा के सपने को चकनाचूर कर सकते हैं। ऐसे में 10 मार्च के नतीजे वर्षों बाद यूपी में सरकार का दोहराव कर सकते हैं।
जहां तक फ्री राशन योजना की बात है, हर इलाके के लोग मानते हैं कि ऐसे लाभार्थी आंख मूंद कर भाजपा को ही वोट देंगे। इन सबके अतिरिक्त सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि और कानून व्यवस्था ने सपा को पीछे धकेल दिया है। योगी के बारे में लोग समझते हैं कि वह कुछ भी हो भ्रष्ट नहीं हैं। उन्होंने गोरखपुर के अपने मठ में कभी सरकारी धन पर फिजूलखर्ची नहीं की। लोग मानते हैं कि सैफई में जिस तरह से बॉलीवुड से हीरो-हिरोइनों को बुला कर नाच-गाना सरकारी धन पर कराया जाता था, ऐसा कुछ इस सरकार में नहीं हुआ। पिछले पांच सालों में सैफई में इस तरह का आयोजन क्यों नहीं किया गया। ऐसी सोच पूरे यूपी में है। यूपी के लोग मानने लगे हैं कि सरकार का पैसा गरीबों, पिछड़ों के हित में ही खर्च हो रहा है। उत्तर, पूर्वी, दक्षिण और पश्चिमी यूपी में इसका असर साफ दिखा। पश्चिमी यूपी में जहां किसानों के आंदोलन के चलते जाट बिरादरी में गुस्सा था, वह भी कम होता दिखा क्योंकि लोग मानते थे कि योगी की सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत रही और लोगों को कई लाभ मिले। यही स्थिति बुंदेलखंड, मध्य यूपी, अवध और पूर्वी यूपी की है।

Previous Post

यूक्रेन में एक छात्र की गोली लगने से मौत होने के बाद आगरा, एटा और कासगंज के कई परिवारों में मचा हड़कंप

Next Post

ससुर के घर में स्थायी तौर पर रहने का अधिकार बहू को नहीं- हाईकोर्ट

Related Posts

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

Next Post
ससुर के घर में स्थायी तौर पर रहने का अधिकार बहू को नहीं- हाईकोर्ट

ससुर के घर में स्थायी तौर पर रहने का अधिकार बहू को नहीं- हाईकोर्ट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीनकांड: बिल्डर और उनके बेटे का कोर्ट से कुर्की आदेश मिला

जमीनकांड: बिल्डर और उनके बेटे का कोर्ट से कुर्की आदेश मिला

February 5, 2024
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ होटल में रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा, की धुनाई

पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ होटल में रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा, की धुनाई

September 20, 2022
सिकंदरा के पास हाईवे पर  बड़ा हादसा होने से बचा

सिकंदरा के पास हाईवे पर  बड़ा हादसा होने से बचा

December 3, 2023
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी

August 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.