• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अखिलेश यादव ने छोड़ी सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक, इस फैसले से मिल रहे हैं बड़े संकेत

अखिलेश यादव ने छोड़ी सांसदी, करहल से बने रहेंगे विधायक, इस फैसले से मिल रहे हैं बड़े संकेत

आजम खान ने भी छोड़ी संसदीय सीट

March 22, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी है। वह उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। स्वाभाविक है कि उत्तर प्रदेश विधासभा में वही विपक्ष के नेता बनेंगे। अब तक अटकलें लग रही थीं कि यूपी के मुख्यमंत्री की कुर्सी से योगी आदित्यनाथ को उतारकर खुद बैठने में असफल रहे अखिलेश विधायकी भी छोड़ देंगे और सांसद ही बने रहेंगे। हालांकि, आज उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंपकर अटकलों पर विराम लगा दिया। वह आजमगढ़ से सांसद थे। अब यह कहा जाने लगा है कि अखिलेश ने सांसदी पर विधायकी को तवज्जो देकर बड़ी रणनीति की तरफ इशारा कर दिया है।

ऊपर के सवालों के जवाब ढूंढने से पहले यह जिक्र भी कर दें कि रामपुर से सांसद और सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार आजम खान ने भी संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संभव है कि उनके परिवार का कोई सदस्य अब इस सीट से किस्मत आजमाए और संसद पहुंच जाए। स्वाभाविक है कि अखिलेश आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य के पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका पूरा खानदान राजनीति में है और पिता मुलायम सिंह यादव तो देश के राजनीतिक महारथियों में शुमार किए जाते हैं। इतने सियासी अनुभवों को समेटे अखिलेश ने यूं ही तो सांसदी छोड़कर विधायकी नहीं अपना ली। उन्हें हालिया विधानसभा चुनाव परिणाम से समझ आ चुका है कि पार्टी के हित में उनका यूपी में रहना जरूरी है बनिस्बत दिल्ली में रहने के।
इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 111 सीटों तक सिमट गई, वो भी तब जब उसका राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन था, जिसके खाते में सिर्फ आठ सीटें आई हैं। इतना ही नहीं, अखिलेश चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों- ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य को तोड़कर सपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल बनाने में कामयाब रहे थे। बावजूद इसके इनमें सबसे बड़बोले स्वामी प्रसाद मौर्य अपना ही चुनाव नहीं जीत सके। अखिलेश ने आरएलडी के जयंत चौधरी का साथ लिया और कुलांचे भरने लगे कि किसान आंदोलन के कारण बीजेपी से नाराज जाट समुदाय के मतदाताओं के बड़े हिस्से को अपनी तरफ कर लेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और जाट बेल्ट माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 67 प्रतिशत यानी 85 सीटें मिल गईं। हैरानी की बात तो यह है कि जिस लखीमपुर खीरी में किसानों के एक दल को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के इशारे पर गाड़ियों से रौंदने का आरोप लगा, वहां की सभी आठ सीटें बीजेपी की झोली में गिर गईं। अखिलेश इन संकेतों को अच्छे से समझ चुके हैं।
अखिलेश की राजनीतिक समझ के स्तर का अंदाजा इस एक तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2012 के पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार सपा को 100 फीसदी से ज्यादा सीटों का फायदा हुआ और उसे 10 प्रतिशत वोट भी ज्यादा मिले, फिर भी उन्होंने बेपरवाही नहीं दिखाई। वो यह सोचकर दिल्ली में बने रहने का विकल्प नहीं चुना कि यूपी में उनकी पार्टी मजबूत ही हुई है और कमजोर हुई है तो बीजेपी। इसका जिक्र इसलिए करना जरूरी है कि व्यक्ति हो या पार्टी, लोकप्रियता बढ़ने पर ज्यादातार बार लापरवाही और आलस्य के आलम में फंसने की आशंका भी बढ़ जाती है। लेकिन व्यक्ति के तौर पर अखिलेश ने अपनी पार्टी को इस संभावित खतरे से दूर रखने की ठानी और लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी। अब वो यूपी विधानसभा में रहकर योगी सरकार की नीतियों पर कड़ी नजर रख पाएंगे और हर उस मौके को अपनी पार्टी के हित में भुनाएंगे जहां योगी सरकार थोड़ी सी भी कमजोर दिखेगी।

Previous Post

दिल्ली में तीनों नगर निगम एक होंगे, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला

Next Post

बंगाल में खूनी संघर्ष, बीरभूम में दर्जनों घरों को फूंका, 10 लोग जिंदा जले, तृणमूल नेता की हत्या का लिया भयानक बदला

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

April 26, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का रविवार को कमला नगर स्थित वार्ड 80...

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

April 26, 2026

आगरा। देश की आर्थिक रणनीति और वैश्विक व्यापार को नई रफ्तार देने के मिशन के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

April 23, 2026

आगरा। जलकल विभाग में पाइपलाइन मरम्मत और नई लाइन बिछाने के नाम पर हुए भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों में...

आगरा में भीषण गर्मी के बीच तीन दिन तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

आगरा में भीषण गर्मी के बीच तीन दिन तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

April 23, 2026

आगरा। आगरा में इन दिनों लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 23 से 25 अप्रैल तक...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

Next Post
बंगाल में खूनी संघर्ष, बीरभूम में दर्जनों घरों को फूंका, 10 लोग जिंदा जले, तृणमूल नेता की हत्या का लिया भयानक बदला

बंगाल में खूनी संघर्ष, बीरभूम में दर्जनों घरों को फूंका, 10 लोग जिंदा जले, तृणमूल नेता की हत्या का लिया भयानक बदला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

4 सीटों पर सपा के प्रत्याशी कौन होंगे जानने के लिए सभी उतावले

January 16, 2022
हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

September 3, 2023
मोदी-योगी ने कराया विकास, अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए थे दंगे- जेपी नड्डा

मोदी-योगी ने कराया विकास, अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुए थे दंगे- जेपी नड्डा

February 1, 2022

पार्षद ने मंदिर में शराब पीने का विरोध किया तो उन पर बोला हमला

November 27, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.