• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

भाजयुमो नेताओं पर डकैती का मुकदमा

November 15, 2021
in Crime

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में युवती की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने देर रात तीन और मुकदमे दर्ज किए हैं।

चिल्ली पाड़ा में 12 नवंबर की शाम वर्षा ने आत्महत्या कर ली थी। वर्षा की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के महामंत्री गौरव राजावत, शहर अध्यक्ष शैलू पंडित कई पदाधिकारियों के साथ वर्षा की ससुराल पहुंचे थे। इनके साथ में सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह और इंस्पेक्टर शाहगंज योगेंद्र सिंह भी थे। पदाधिकारियों ने ससुराली जनों पर वर्षा की हत्या का आरोप लगाया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सीओ और इंस्पेक्टर के सामने ही बवाल हो गया। आईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

रात में विधायक योगेंद्र उपाध्याय और रामप्रताप चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी थाने पहुंच गए और आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वर्षा के भाई दुष्यंत की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं 24 घंटे के अंदर पति ससुर और देवर की गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भी भेज दिया।

शनिवार रात पुलिस ने मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा चौकी इंचार्ज डिवीजन राकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत लिखा गया है। दूसरा मुकदमा गौरव राजावत की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में लिखा गया है। तीसरा मुकदमा शाहगंज बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान के संचालक अमान बैग की तहरीर पर लिखा गया है। इसमें गौरव राजावत, शैलू पंडित नामजद किए गए हैं। दुकान में तोड़फोड़ मारपीट और रुपए लूटने का आरोप लगाया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें जांच शुरू हो गई है। उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना बाल दिवस

Next Post

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने विभागों में लटकाए ताले

Related Posts

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

Next Post

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने विभागों में लटकाए ताले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय 3 अप्रैल को कराएगा पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विश्वविद्यालय 3 अप्रैल को कराएगा पीएचडी प्रवेश परीक्षा

February 6, 2022
सैंया में ट्रक ने मारी बस में टक्कर, कई यात्री घायल

सैंया में ट्रक ने मारी बस में टक्कर, कई यात्री घायल

October 14, 2022
आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

December 31, 2025
युवक पर तेजाब फेंकने वाले जीजा को एडीजे ने दिया आजीवन कारावास

युवक पर तेजाब फेंकने वाले जीजा को एडीजे ने दिया आजीवन कारावास

May 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.