• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फैजाबाद, इलाहाबाद की तर्ज पर क्या फर्रुखाबाद का बदलेगा नाम?

फैजाबाद, इलाहाबाद की तर्ज पर क्या फर्रुखाबाद का बदलेगा नाम?

भाजपा सांसद ने की है फर्रुखाबाद का पांचाल नगर नाम किए जाने की मांग

April 1, 2022
in Cultural, National, News, Politics

ऋषि चौहान
एटा। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के संसदीय चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक तमाम प्रतीकों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं ताकि मतदाताओं को लुभाया जा सके और आने वाले 2024 के चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सके।

 फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर फर्रुखाबाद जिले का नाम पांचाल नगर किए जाने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि 308 साल पहले मुगल शासक फर्रूखसियर ने भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ करके इस ऐतिहासिक जनपद का नाम अपने नाम पर फर्रुखाबाद रख दिया था। सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र में आग्रह किया है कि संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर कर दिया जाए। भाजपा सांसद ने पत्र में लिखा है कि फर्रुखाबाद का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। फर्रुखाबाद तीन नदियों के सानिध्य में बसा है गंगा, राम गंगा और काली नदी। इन तीन नदियों के बीच बसा यह ऐतिहासिक स्थल बहुत ही पवित्र है। इतिहास गवाह है कि कभी यह पांचाल क्षेत्र कहलाता था। कभी यह शहर पांचाल क्षेत्र की राजधानी हुआ करता था। इसीलिए इसका नाम पांचाल नगर किया जाए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ने कहां है कि संकिसा कंपिल श्रंगी ऋषि शमशाबाद प्रसिद्ध थे। राजा द्रुपद की राजकुमारी का कंपिल में ही स्वर्गवास हुआ था। राजा द्रुपद की सेना इसी शहर में छावनी बना कर रहा करती थी। यहां आज भी दो बड़े रेजिमेंट हैं। एक राजपूत रेजीमेंट दूसरा सप्लाई रेजीमेंट। जैन धर्म के दृष्टिकोण से भी यह ऐतिहासिक स्थल है। कंपिल में जैन धर्म के 13वे तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के चारों कल्याण गर्व जन्म और दीक्षा और ज्ञान भी यहीं हुए थे। इसीलिए कंपिल अपने आप में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। काशी की तरह यहां भी गली-गली शिवालय बने हुए हैं।  फर्रुखाबाद के सीमावर्ती संकिसा में भगवान बुद्ध का स्वर्गावतरण हुआ था। संकिसा में श्रीलंका कंबोडिया थाईलैंड जापान बर्मा आदि कई देशों के बड़े-बड़े बौद्ध विहार बने हुए हैं। इन तीर्थ स्थलों पर देश विदेश के लोगों का आवागमन रहता है। काशी की तरह यहां भी गली गली में शिवालय होने के कारण इस नगर को दूसरा काशी के नाम से भी जाना जाता है।

यही नहीं कलयुग के हनुमान कहे जाने वाले बाबा नींब करोरी महाराज जी तपोस्थली नींब करोरी धाम भी इसी जनपद में स्थित है, उन्हीं के नाम पर यहां एक रेलवे स्टेशन भी है। इसीलिए फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर किया जाना न्यायोचित है।

वस्तुतः फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र  एटा जिले के अलीगंज विधानसभा से जुड़ी है। लोधी राजपूत जाति के मुकेश राजपूत को फर्रुखाबाद से टिकट दिलाने का श्रेय हिंदुत्व के पुरोधा कल्याण सिंह को है। चुनाव सिर पर है ऐसे में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रतीकों के माध्यम से अपनी छवि बनाने की फिराक में हैं।

Previous Post

अफसरों पर सख्त हुई योगी सरकार, भाजपा नेताओं और संघ के पदाधिकारियों की शिकायतें नहीं सुनीं तो गिरेगी गाज

Next Post

छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

Next Post
छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनिल कुंबले ने किया ताजमहल का दीदार

अनिल कुंबले ने किया ताजमहल का दीदार

March 8, 2025
वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने किया सेंट्रल जेल और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण

वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने किया सेंट्रल जेल और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण

April 22, 2022
किरावली में शराब के ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने की तोड़फोड़

किरावली में शराब के ठेके पर पहुंचकर महिलाओं ने की तोड़फोड़

December 15, 2025
नील गाय के मांस की बिक्री पर दौड़ी पुलिस, एक पकड़ा

नील गाय के मांस की बिक्री पर दौड़ी पुलिस, एक पकड़ा

October 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.