• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

ऑडिट के दौरान पकड़ में आए यह मामले, प्रधान महालेखाकार ने मांगा जवाब

April 4, 2022
in Education, National, News

—गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रों से अवैध वसूली की गई है। छात्रों का प्रवेश लेकर उनसे फीस ली गई और परीक्षा नहीं कराई गई। यही नहीं शासन का अनुमोदन प्राप्त किए बिना पदों का सृजन एवं नियुक्तियां की गई हैं। बिना अनुमति के कोर्स चलाए गए हैं। यह सब ऑडिट टीम ने अपनी जांच में पकड़ा है। प्रधान महालेखाकार की ओर से विवि प्रशासन को नोटिस भेजकर आपत्तियों पर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। विवि अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं।

प्रधान महालेखाकार इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2014-15 से 2020-2021 तक लेखा अभिलेखों का चार अगस्त से 25 सितंबर 2021 तक ऑडिट कराया गया था। टीम ने विवि में कई अनियमितताएं पाईं। साथ ही यहां छात्रों से अवैध वसूली की गई है। यह भी अपनी जांच में पाया।

आडिट टीम ने जांच में पाया कि एलएलएम कोर्स के दो सत्रों 2018-19 और 2019-2020 में छात्रों को प्रवेश तो दिया गया लेकिन परीक्षा नहीं ली गई। छात्रों से ली गई शुल्क की राशि करीब दस लाख रुपये है। बता दें कि इस कोर्स को पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बिना अनुमति के शुरू कराया था।

जांच में यह भी पाया गया कि स्ववित्त पोषित पाठयक्रमों से संबंधित शैक्षिक विभाग का अधीनस्थ इकाईयों पर कोई नियंत्रण नहीं था। बिना शासन से अनुमति लिए अनियमित तरीके से पाठयक्रमों का संचालन किया जा रहा था। इसके साथ ही बिना पदों का सृजन कर नियुक्ति की गई।

 

इन संस्थानों अधिक शिक्षक पाए गए

वर्ष 2016-17 के पाठयक्रम/संस्थान जनसंचार पत्रकारिता, इनवायरमेंटल टाक्सिकोलॉजी, पंडित दीनदयाल संस्थान, फिजिकल एजूकेशन, पुस्तकालय विज्ञान, आईटीएचएम में अधिक संख्या में अतिथि प्रवक्ताओं को रखा गया था। इसी प्रकार 2017-18 में फारेस्ट्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान, आईटीएचम, सत्र 2018-2019 में बायोटेक्नोलॉजी, फारेस्ट्री, ललित कला संस्थान, बायो केमेस्ट्रिी, फिजिकल एजूकेशन, पुस्तकालय विज्ञान में अधिक संख्या में शिक्षक रखे गए।  रिपोर्ट में यह हवाला भी दिया गया है कि  फैकल्टी आफ लाइफ साइंस ने पदों का विवरण ही नहीं दिया।

 

इन पाठक्रयम की आय-व्यय मिली शून्य

आगरा। ऑडिट टीम ने पाया कि जनसंचार एवं पत्रकारिता, पीजी डिप्लोमा इन आर्चिकल स्टडी, एमएससी ईआईआई, फोरेंसिक साइंस, इनवायरमेंट टोक्सोलॉजी आदि में आय व्यय खाता में आय-व्यय शून्य था। टीम ने कहा है कि पाठयक्रम में छात्र नहीं हैं और शिक्षण हो रहा है। फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. ब्रजेश तिवारी संविदा पर हैं, उन्हें 65 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। अन्य को 35 हजार। इस पर आपत्ति लगाई है। नियमित पाठक्रमों में भी टीम ने स्वीकृत पदों के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या अधिक मानी है। टीम ने विवि के विभिन्न संस्थानों/पाठयक्रमों में शुल्क-आय प्राप्त नहीं होने से 442.99 लाख का अतिरिक्त व्यय माना है।

Previous Post

क्या कुलाधिपति को बताने तक ही सीमित थी जियो टैगिंग?

Next Post

इरादत नगर स्कूल में जांच करने पहुंचा सचल दल निकला फर्जी

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

Next Post
इरादत नगर स्कूल में जांच करने पहुंचा सचल दल निकला फर्जी

इरादत नगर स्कूल में जांच करने पहुंचा सचल दल निकला फर्जी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

करकुंज चौराहे पर दो भाइयों को मारी गोली

करकुंज चौराहे पर दो भाइयों को मारी गोली

January 1, 2024
परीक्षा विभाग को किया जा रहा छलेसर में शिफ्ट, जहां-जहां चूक हुई वहां विस्तार से हो रही छानबीन: कुलपति

परीक्षा विभाग को किया जा रहा छलेसर में शिफ्ट, जहां-जहां चूक हुई वहां विस्तार से हो रही छानबीन: कुलपति

September 10, 2022
मृतक ज्वेलर की उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर गर्माया मामला

मृतक ज्वेलर की उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर गर्माया मामला

May 4, 2025
भाई की हत्या करने के मामले में बेदरिया राम गजक व्यवसाई को उम्रकैद

भाई की हत्या करने के मामले में बेदरिया राम गजक व्यवसाई को उम्रकैद

September 26, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.