• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

May 26, 2022
in Business, National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा 6,15,518.97 करोड़ रुपए (6 लाख 15 हजार 518 करोड़, 97 लाख रुपए) का बजट पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार यह बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता की जनभावनाओं को ध्यान में रखकर, समाज के प्रत्येक तबके के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमने 2022 का विधानसभा चुनाव से पहले एक लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। इसके 130 संकल्पों में से 97 संकल्पों को पहले बजट को शामिल किया है, इसके लिए 44 संकल्प नए हैं। उन्होंने पूरे मंत्रिमंडल का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम एक ट्रिलियन इकोनॉमी को पूरा करने में सहभागी बनेंगे।

इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण का समापन एक शेर से किया-उन्होंने कहा- मेरे जुनूं से नतीजा जरूर निकलेगा, इसी स्याह समंदर से नूर निकलेगा।
उन्होंने कहा कि हमने अपने संसाधनों को विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं के लिए इस तरह से संतुलित ढंग से आवंटित किया है कि न केवल उन क्षेत्रों का विकास हो, बल्कि विभिन्न क्षेत्र भी समग्र विकास में योगदान करें। हम अपराधियों के खिलाफ जंग जारी रखेंगे, साथ ही महिलाओं, बच्चों और युवाओं को सशक्त भी बनाएंगे। हम कृषि विनिर्माण, अवस्थापना, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार राज्य वस्तु एवं सेवा कर और मूल्य संवर्धित कर से राजस्व संग्रह का लक्ष्य 1,24,477 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। आबकारी शुल्क से 49,152 करोड़ रुपए. स्टाम्प एवं पंजीकरण से 29,692 करोड़ रुपए और वाहन कर से 10,887 करोड़ रुपए का लक्ष्य है।
इस बार के बजट में 39,181.10 करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। सरकार का अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष में 5,90,951.71 करोड़ रुपए की प्राप्तियां होंगीं। इसमें 4,99,212.71 करोड़ की राजस्व प्राप्तियां होंगी, जबकि बाकी 91,739 करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इन राजस्व प्राप्तियों में राजस्व का अंश 3,67,153.76 करोड़ रुपए है। इसमें यूपी का कर राजस्व 2,20,655 करोड़ रुपए और केंद्रीय करों में राज्य का अंश 1,46,498.76 शामिल है।
योगी सरकार के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में कुल 6,15,518.97 करोड़ रुपए खर्च अनुमानित है। इसमें 4,56,089.06 करोड़ रुपए राजस्व लेखे का खर्च है, जबकि 91,739 करोड़ रुपए पूंजी लेखे का व्यय है। सरकार के अनुसार कुल खर्च घटाने के बाद 24,567.26 करोड़ का घाटा अनुमानित है। सरकार के अनुसार लोक लेखे से 6000 करोड़ रुपए की शुद्ध प्राप्तियां अनुमानित हैं। वहीं पूरे लेन देन के बाद 18,567.26 करोड़ रुपए ऋणात्मक अनुमानित है।
प्रारंभिक शेष 40,550.03 करोड़ रुपए को हिसाब में जोड़ दिया जाए तो अंतिम शेष 21,982.77 करोड़ रुपए अनुमानित है। राजस्व बचत 43,123.65 करोड़ रुपए अनुमानित है। वहीं राजकोषीय घाटा 81 हजार 177 करोड़ 97 लाख रुपए (81,177.97 करोड़ रुपए) अनुमानित है। जो वर्ष के लिए अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.96 प्रतिशत है।

Previous Post

प्रशांत किशोर के पुराने साथी सुनील कोनगोलु को कांग्रेस ने दिया बड़ा टास्क

Next Post

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

Related Posts

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा,  चाकू से बोला हमला

पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा, चाकू से बोला हमला

March 17, 2022
दो जूता फैक्ट्रियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

दो जूता फैक्ट्रियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

April 11, 2022
कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

कंटेनर से टकराई पुलिस की गाड़ी, चार पुलिसकर्मी और एक बंदी की मौत

May 8, 2025
राज्यसभा सांसद नवीन जैन आयुष एवं वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समितियों में सदस्य बने

राज्यसभा सांसद नवीन जैन आयुष एवं वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समितियों में सदस्य बने

September 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला
  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.