• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
योगी की पॉपुलेशन कंट्रोल पर नसीहत, कहा- ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड ज्यादा हो

योगी की पॉपुलेशन कंट्रोल पर नसीहत, कहा- ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड ज्यादा हो

July 11, 2022
in Cultural, National, News, Politics

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण की कोशिशों के साथ ही जनसंख्या में संतुलन बनाए रखने की जरूरत बताई है। सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीएम ने कहा कि ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड ज्यादा हो, और जो मूल निवासी हों, उनकी आबादी को जागरूकता के प्रयासों से नियंत्रित कर दिया जाए।
सीएम ने कहा कि जिन देशों की जनसंख्या ज्यादा होती है। वहां असंतुलन चिंता का विषय है, क्योंकि रिलीजियस डेमोग्राफी पर उल्टा असर पड़ता है। एक समय के बाद वहां अव्यवस्था और अराजकता जन्म लेने लगती है। उन्होंने कहा कि जब हम परिवार नियोजन की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी पैदा न होने पाए।
सीएम ने कहा कि जनसंख्या रोकने की कोशिश से सभी मजहब, वर्ग, संप्रदाय को एक समान रूप से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एक वर्ग विशेष में मातृ और शिशु मृत्यु दर दोनों ही ज्यादा हैं। अगर दो बच्चों के जन्म के बीच अंतराल कम है तो इसका असर मातृ और शिशु मृत्यु दर पर भी पड़ेगा। इसकी कीमत समाज को भी चुकानी पड़ेगी।
सीएम ने कहा कि इसे रोकने के लिए धर्मगुरुओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। इसमें सामूहिक कोशिशों से ही सफलता मिलेगी। सीएम ने कहा कि मानव को 100 करोड़ तक होने में लाखों साल लगे, लेकिन 100 से 500 करोड़ होने में 183-185 साल ही लगे। इस साल के अंत तक विश्व की आबादी 800 करोड़ होने की संभावना है। आज का भारत 135-140 करोड़ जनसंख्या का देश है। उत्तर प्रदेश सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यहां अभी 24 करोड़ की आबादी है, जो कि कुछ समय में 25 करोड़ की संख्या को पार कर जाएगी। यह स्पीड एक चुनौती है।
सीएम ने कहा कि यूपी में मैटरनल एनीमिया 51.1% से घटकर 45.9% रह गई है। पांच साल में फुल इम्यूनाइजेशन 51.1% से बढकर लगभग 70% तक पहुंच गया है। हॉस्पिटल में प्रसव की दर जो पहले 67-68% थी, वह आज 84% है। मातृ-शिशु मृत्यु दर को कंट्रोल किया गया है।

Previous Post

बिना राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के चल रहा श्रीलंका, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

Next Post

शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे से कहा- राष्ट्रपति चुनाव में करें एनडीए कैंडिडेट का समर्थन

Related Posts

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे से कहा- राष्ट्रपति चुनाव में करें एनडीए कैंडिडेट का समर्थन

शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे से कहा- राष्ट्रपति चुनाव में करें एनडीए कैंडिडेट का समर्थन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सांसद नवीन जैन ने रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलवाया, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

सांसद नवीन जैन ने रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलवाया, अब ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

January 7, 2026
आलू किसान के घर में लाखों रुपए की चोरी

आलू किसान के घर में लाखों रुपए की चोरी

November 23, 2022
एत्मादपुर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सांसद नवीन जैन ने उठाई मांग, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

एत्मादपुर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सांसद नवीन जैन ने उठाई मांग, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

June 24, 2025
शाहगंज में दो दिन में दो ज्वेलर्स के यहां चोरी, पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई

शाहगंज में दो दिन में दो ज्वेलर्स के यहां चोरी, पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई

December 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.