• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थर्ड डिग्री देने वाले और थूक चटवाने वाले दरोगा पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई

थर्ड डिग्री देने वाले और थूक चटवाने वाले दरोगा पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई

July 27, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। एक पीड़ित को थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा आकाश यादव पर देर रात लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है। इतने बड़े मामले में भी दरोगा को निलंबित तक नहीं किया गया है। 

घटना गुरुवार रात 8:30 बजे की है। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि वह कलाल खेरिया स्थित अपनी मार्केट के पास कुर्सी डालकर बैठे थे। इसी दौरान वहां तोरा चौकी प्रभारी दारोगा आकाश यादव टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। दुकानदारों ने उनके कहते ही बोर्ड और अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दारोगा उनके पास आए। गाली देते हुए वहां बैठने के बारे में पूछा। पीड़ित ने खुद का भाजपा कार्यकर्ता होने और मार्केट का मालिक होने की जानकारी दी। इसके बाद दारोगा आकाश यादव ने पार्टी का भूत उतारने की बात कहकर अभद्रता शुरू कर दी। बीच बचाव कराने के लिए पिता भूपाल सिंह आए तो उनसे भी गाली- गलौज करने लगे। विरोध करने पर मौके पर ही बुरी तरह पीटा। दारोगा का मन इतने से ही नहीं भरा, उसने कृष्ण कुमार को पकड़ लिया और चौकी के पीछे बने हाल में ले गया। आरोप है कि वहां पीड़ित को थर्ड डिग्री दी गई। जमीन पर थूक कर चाटने को कहा गया। मना करने पर तब तक मारते रहे जब तक उसने थूक कर चाट नहीं लिया। देर रात डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने चौकी प्रभारी आकाश यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर लोधी समाज के द्वारा द्वारा दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। 

आरबीएस कॉलेज में डले ताले, इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे जो की आरबीएस कॉलेज में शिक्षक हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों में आक्रोश है। शनिवार को उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर डीसीपी सिटी वहाँ  पहुंचे और ज्ञापन लिया। शिक्षकों की मांग थी कि इंस्पेक्टर हरीपर्वत को थाने से हटाया जाए।

Previous Post

नगर निगम कार्यकारिणी के लिए छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Next Post

पीड़ित का मेडिकल कराकर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए- बोले सांसद राजकुमार चाहर

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
पीड़ित का मेडिकल कराकर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए- बोले सांसद राजकुमार चाहर

पीड़ित का मेडिकल कराकर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए- बोले सांसद राजकुमार चाहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी, होगा मुकदमा दर्ज

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी, होगा मुकदमा दर्ज

July 11, 2024
एंटी करप्शन ने जीएसटी सहायक आयुक्त के प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

एंटी करप्शन ने जीएसटी सहायक आयुक्त के प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

January 19, 2024
G-20: पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

G-20: पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

February 11, 2023
दवा बाजार में पहुंची ड्रग विभाग की टीम, मची खलबली

दवा बाजार में पहुंची ड्रग विभाग की टीम, मची खलबली

September 18, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.