• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से होंगे शुरू, चार जून को आएंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से होंगे शुरू, चार जून को आएंगे नतीजे

आगरा में 7 मई को मतदान, उत्तर प्रदेश में सात चरण में कहां मतदान होगा जानें

March 16, 2024
in administration, Election2024, National, News, Politics

दिल्ली/लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

 चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और चार जून को नतीजे आएंगे। उत्तर प्रदेश की बात करें तो सात चरण इस प्रकार मतदान होंगे…

पहला चरण
मतदान: (19 अप्रैल) में आठ सीट पर मतदान: (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत)

दूसरा चरण
मतदान:(26 अप्रैल) में आठ सीट पर मतदान: (अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा)

तीसरा चरण
मतदान:(सात मई) में दस सीट पर मतदान: (संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली)

चौथा चरण
मतदान:(13 मई) में 13 सीट पर मतदान: (शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच)

पांचवें चरण
मतदान:(26 मई) में 14 सीट पर मतदान (मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा)

छठवें चरण
मतदान: (25 मई) में 14 सीट पर मतदान: (सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही)

सातवें चरण
मतदान: (एक जून) में 13 सीटों पर मतदान: (महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रोबर्ट्सगंज

आचार संहिता में भूलकर भी यह न करें, चुनाव आयोग ने जारी की चेतावनी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मशहूर शायर बशीर बद्र की एक शायरी पढ़ी- *“दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों..” इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों को नसीहत दी। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य धनबल और जनबल मुक्त चुनाव संपन्न कराना है। इस बार काफी सख्ती बरतेंगे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चुनाव आयोग ने जारी किया दिशा निर्देश

हेट स्पीच को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, इस पर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश दे दिया है। चुनाव में हेट स्पीच की कोई जगह नहीं। हेट स्पीच करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, धनबल को लेकर हम सख्त हैं। इसको लेकर जांच एजेंसियों से संपर्क साधा गया है। यदि कोई नेता या कार्यकर्ता धनबल का उपयोग करता है तो उसकी खैर नहीं।

झूठी खबर फैलाने वालों की खैर नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाते हुए पकड़े जाने पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेक खबरों पर नजर रखने के लिए सेटअप तैयार कर लिया गया है।

चुनाव में बच्चों की तस्वीरों का उपयोग न किया जाए

चुनाव आयोग ने कहा, कोई भी राजनीतिक दल अपने कैंपेन में छोटे बच्चे का उपयोग न करें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

गलत विज्ञापन देने पर सख्त कार्रवाई होगी

आयोग ने कहा गलत विज्ञापन देने वाले राजनीतिक दलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। सभी लोगों को इसका विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

चुनाव प्रचार में जाति या धर्म की बात नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने वाले प्रत्याशियों या नेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। आयोग ने कहा कैंपेन सबको जोड़ने वाला होना चाहिए, न कि तोड़ने वाला।

आयोग ने निर्देश जारी करते हुए कहा, सोशल मीडिया पर प्रतिद्वंदियों को बदनाम न करें। किसी नेता या उम्मीदवारों को बदनाम करने वाला पोस्टर न लगाएं। क्योंकि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी दल अपने संगठनों को सही सलाह दें। 

Previous Post

बसपा ने आगरा (सु) सीट से पूजा अमरोही को प्रत्याशी बनाया

Next Post

नैक निरीक्षण के लिए विवि द्वारा तैयार रिपोर्ट चौथी बार राजभवन ने की फेल

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

Next Post
नैक निरीक्षण के लिए विवि द्वारा तैयार रिपोर्ट चौथी बार राजभवन ने की फेल

नैक निरीक्षण के लिए विवि द्वारा तैयार रिपोर्ट चौथी बार राजभवन ने की फेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

नहीं दिखे कई दिग्गज: कहां तुम चले गए……!

February 21, 2022
अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

November 10, 2022
गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने गुपचुप तरीके से किया समर्पण, पुलिस को पता भी नहीं चला

July 18, 2024
30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

June 18, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.