• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानाध्यक्ष के थैले वाली प्रारंभिक जांच निष्कर्ष से पहले रातों रात ट्रांसफर

थानाध्यक्ष के थैले वाली प्रारंभिक जांच निष्कर्ष से पहले रातों रात ट्रांसफर

कार में नोटों की गड्डियों की रील हुई थी वायरल, दरोगा निलंबित, कारखास हुआ था लाइन हाजिर

December 11, 2023
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। अभी तक पुलिस विभाग में विवेचना ट्रांसफर होते हुए तो खूब देखी गई हैं लेकिन प्रारंभिक जांच ट्रांसफर देखने को नहीं मिली हैं। पूर्वी जोन में थैले वाली प्रारंभिक जांच एसीपी से हटाकर दूसरे एसीपी को दे दी गई है। इसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या एसीपी फतेहाबाद जांच सही नहीं कर रहे थे। अगर सही नहीं कर रहे थे या कुछ गोलमाल कर रहे थे तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वहीं अगर सही कर रहे थे तो जांच ट्रांसफर कैसे हो गई? 

21 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी। रील में सिर्फ कार के डैश बोर्ड पर 500-500 के नोटों की गड्डियां दिख रही थीं। तेज आवाज में गाना बज रहा था मोटी चैन, मोटा पैसा कोई दिखा तो हमारे जैसा, छोरी चिल्लावे पैसा ही पैसा। रील वायरल होने पर एसआई नितिन भड़ाना ने यह शिकायत की थी कार उसकी थी। शमसाबाद थाने का कारखास सुमित कार मांगकर ले गया था। एक प्राइवेट व्यक्ति भी उसके साथ था। दोनों कार से एक बैग लेकर गए थे। बैग एसओ शमसाबाद ने भेजा था। बैग में क्या था। इसे लेकर उसने गंभीर आरोप लगाए थे। रील वायरल होने के बाद दरोगा की कार का मिलान कराया गया था। कार उसी की निकली थी। उसे निलंबित किया गया था। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय को दी थी। उन्होंने दरोगा, कारखास, प्राइवेट व्यक्ति सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए थे। शुरूआती जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि कार से थैला गया था। थैला ले जाने पर कारखास सुमित को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। इस बात से और जाहिर हो गया था कि थैला तो गया है। जांच निष्कर्ष पर ही थी। सूत्रों का कहना है डीसीपी पूर्वी ने ट्रांसफर होते समय यह जांच एसीपी फतेहाबाद से हटाकर एसीपी पिनाहट को दे दी। अब जांच एसीपी पिनाहट अमरदीप लाल को मिली है। निष्कर्ष से पहले ही जांच ट्रांसफर होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं कोई लीपापोती करने की कोशिश तो नहीं हो रही? क्योंकि प्रारंभिक जांच कभी भी ट्रांसफर होते हुए नहीं देखी गई हैं। चर्चाएं यह भी है कि अगर यह बात सिद्ध हो जाती है कि थैले में पैसे गए थे तो भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग भी यह पूछेगा कि इतना पैसा कहां से आया। मामले में नए जांच अधिकारी एसीपी पिनाहट अमरदीप लाल से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि उनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। 

आखिर किसने बनाई रील

-कार दरोगा की थी। कारखास लेकर गया था। रील किसने बनाई। नोटों की गड्डियां किसकी थीं। यक्ष प्रश्न
-कार से बैग गया था। बैग थानाध्यक्ष ने भेजा था। कारखास ने एनसीआर में उनके एक रिश्तेदार को दिया था। बैग में क्या था। जवाब नहीं।
– दरोगा ने बैग में रकम होने का आरोप क्यों लगाया था।
-सवाल यह उठ रहा है कि बैग में सिर्फ कपड़े थे तो कारखास और प्राइवेट व्यक्ति अचानक कार से लेकर उसे देने क्यों गए। कपड़े इतने कीमती तो नहीं हो सकते।– निष्कर्ष निकलने से पहले ही एसीपी फतेहाबाद से जांच क्यों हटा दी गई।

Previous Post

पंजाब पुलिस की दबिश से खंदौली में खलबली

Next Post

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की अटैक से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की अटैक से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की अटैक से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

March 20, 2024
राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का का मामला आया सामने

राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का का मामला आया सामने

February 17, 2026
ताजमहल में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी ने किया प्रचार, मुकदमा हो रहा दर्ज

ताजमहल में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी ने किया प्रचार, मुकदमा हो रहा दर्ज

April 22, 2023
आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

आवास विकास परिषद ने पुष्पांजलि गार्डेनिया के 13 फ्लैट्स और ग्राउंड फ्लोर किया सील

June 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.