• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शिवपाल का अखिलेश पर बड़ा हमला-अगर भाजपा के संपर्क में हूं तो विधानमंडल दल से क्यों नहीं निकाल देते?

शिवपाल का अखिलेश पर बड़ा हमला-अगर भाजपा के संपर्क में हूं तो विधानमंडल दल से क्यों नहीं निकाल देते?

April 21, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ: शिवपाल यादव ने अब अखिलेश यादवके खिलाफ खुलकर बयान दिया है। अब तक वे बिना नाम लिए ही पार्टी से अपनी नाराजगी की बात करते रहे थे। पहली बार उन्होंने अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के भीतर उनके भाजपा के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। अखिलेश ने भी आगरा के एक कार्यक्रम में कहा था कि चाचा शिवपाल यादव भाजपा के संपर्क में हैं। शिवपाल यादव पहले भी कई बार इन सवालों के जवाब सही वक्त आने पर देने की बात करते रहे हैं। अब उन्होंने सीधे-सीधे अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि मैं भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हूं तो मुझे विधानमंडल दल से निकाल क्यों नहीं देते?

शिवपाल यादव का यह सवाल अब लखनऊ के पॉलिटिकल कॉरिडोर में चर्चा का विषय बन गया है। उनके सवाल के कई अर्थ लगाए जाने लगे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर शिवपाल यादव अपनी तरफ से पार्टी छोड़ते हैं तो उन्हें दल-बदल कानून के तहत सदस्यता गंवानी पड़ सकती है। अगर अखिलेश यादव उन्हें पार्टी से निकालते हैं तो वे खुद के खिलाफ साजिश की बात कर सकते हैं। शिवपाल यादव के बयान को इसी रूप में लिया जा रहा है। वहीं, राजनीतिक पंडितों का दावा है कि शिवपाल के ताजा बयानों ने साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी में अब उनके लिए कुछ खास बचा नहीं है।
अखिलेश यादव ने कल शिवपाल यादव पर करारा हमला बोला था। उन्होंने शिवपाल यादव पर इशारों में भाजपा का करीबी होने का आरोप लगाया था। अखिलेश ने कहा था कि उन्हें चले जाना चाहिए। अब शिवपाल ने उनके बयान पर करारा पलटवार किया है। शिवपाल ने अखिलेश के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार दे दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर अखिलेश को लगता है, मैं भाजपा के साथ हूं तो मुझे विधानमंडल दल से निकाल दें। इसके साथ-साथ शिवपाल यादव ने आजम खान से भी मुलाकात करने की बात कही है। आजम भी इन दिनों अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी की खबर आने के बाद पिछले दिनों रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे आजम खान से मुलाकात करने की भी बात कही है। उन्होंने आजम खान को साहब के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि उनके लगातार संपर्क में हैं। जल्द उनसे मुलाकात करने जाएंगे।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ जहांगीरपुरी में रोक, पूरे देश में नहीं; दो हफ्ते बाद सुनवाई

Next Post

आने वाली है कोरोना की चौथी लहर! बीएचयू की रिचर्स ने बढ़ाई टेंशन, महज 17 फीसद लोगों में मिली एंटीबॉडी

Related Posts

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

आने वाली है कोरोना की चौथी लहर! बीएचयू की रिचर्स ने बढ़ाई टेंशन, महज 17 फीसद लोगों में मिली एंटीबॉडी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

February 3, 2026
युवक राज चौहान की हत्या के बाद घर में छाया मातम, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

युवक राज चौहान की हत्या के बाद घर में छाया मातम, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

January 24, 2026

कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक बने आंबेडकर विवि के कार्यवाहक कुलपति

January 24, 2022
ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान दो कांवड़ियों को रौंद दिया

ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान दो कांवड़ियों को रौंद दिया

July 29, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत
  • एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा
  • क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.